Aaj Ka Panchang 15 मार्च 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

Published : Mar 15, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 15 मार्च 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

सार

हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 15 मार्च 2022, सोमवार (Panchang March 15, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
15 मार्च, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। 

शुभ योग और मुहूर्त
15 मार्च, मंगलवार को सूर्योदय आश्लेषा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:03 से 05:51 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 से 12.59 तक रहेगा। अमृत काल रात 09.51 से 11.33 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
15 मार्च, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:34 से शाम 05:03 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.37 से 11:06 तक, कुलिक दोपहर 12:36 से 02:05 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:02 से 09:49 तक और वर्ज्यम सुबह 11.57 से दोपहर 01.36 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
15 मार्च, मंगलवार को सूर्य मीन राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा 
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?