
उज्जैन. वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। ज्योतिष के माध्यम के ही हमें ग्रह-नक्षत्रों की पूरी जानकारी प्राप्त होती है और शुभ-अशुभ मुहूर्त आदि के बारे में पता लगता है। ज्योतिष शास्त्र बहुत ही विशाल है। इसकी कई शाखाएं भी हैं, जिनके बारे में जानना और समझना बहुत ही मुश्किल है। इन सभी को संक्षिप्त रूप में पंचांग में समाहित किया गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
18 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 November 2022)
18 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 09:33 तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:50 से दोपहर 12:11 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
18 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:46 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 18 1:09 AM
चन्द्रास्त - Nov 18 2:09 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 AM – 12:33 PM
18 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:54 PM – 4:16 PM
कुलिक - 8:07 AM – 9:29 AM
दुर्मुहूर्त - 08:56 AM – 09:40 AM और 12:33 PM – 01:17 PM
वर्ज्यम् - 06:40 AM – 08:20 AM
ये भी पढ़ें-
मंगल के राशि परिवर्तन से 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, किन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान?
Surya Gochar November 2022: 17 नवंबर को करें ये उपाय, दूर होंगे सूर्य के दोष और मिलेंगे शुभ फल
Vastu Tips: पैसों से जुड़ी ये छोटी-छोटी गलतियां कर सकती हैं आपको बर्बाद
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।