
उज्जैन. वेद, पुराण और अन्य ग्रंथों में सूर्य, चंद्रमा, पृथ्वी व अन्य ग्रहों के साथ ही और नक्षत्र आदि की स्थिति, दूरी और गति के बारे में बताया गया है। स्थिति, दूरी और गति के मान से ही पृथ्वी पर होने वाले दिन-रात और अन्य संधिकाल को विभाजित कर एक पूर्ण सटीक पंचांग बनाया जाता है। अगर कहा जाए कि पंचांग एक प्राचीन हिंदू कैलेंडर है तो गलत नहीं होगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
आज करें सफला एकादशी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी कहते हैं। इस बार ये तिथि 19 दिसंबर, सोमवार को है। सफला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से हर तरह की परेशानी से बचा जा सकता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
19 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 December 2022)
19 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा। सोमवार की सुबह चित्रा नक्षत्र सुबह 10:31 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मुद्गर और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से छत्र नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा इस दिन अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 08:25 से 09:45 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
19 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Dec 19 2:32 AM
चन्द्रास्त - Dec 19 2:18 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:02 PM – 12:44 PM
19 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:04 AM – 12:23 PM
कुलिक - 1:43 PM – 3:02 PM
दुर्मुहूर्त - 12:44 PM – 01:27 PM, 02:51 PM – 03:33 PM
वर्ज्यम् - 03:58 PM – 05:32 PM
ये भी पढ़ें-
Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?
Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।