
उज्जैन. हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इसे पितरों की तिथि कहा जाता है। (Paush Amavasya Upay) इस दिन पितरों की शांति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। ये कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन भी होता है और इसके अगले दिन से शुक्ल पक्ष शुरू हो जाता है। अमावस्या तिथि पर दीपावली जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व भी मनाए जाते हैं। ये तिथि देवी लक्ष्मी की पूजा व उपाय आदि करने के लिए भी बहुत विशेष मानी गई है। जानें साल 2022 की अंतिम अमावस्या तिथि कब है और ये क्यों खास है…
इस दिन है 2022 की अंतिम अमावस (Paush Amavasya 2022 Date)
पंचांग के अनुसार, इस समय पौष मास चल रहा है, जो हिंदू कैलेंडर का दसवां महीना है। इस महीने की अमावस्या तिथि 22 दिसंबर, गुरुवार की शाम 07:13 से 23 दिसंबर, शुक्रवार की दोपहर 03:46 तक रहेगी। चूंकि अमावस्या तिथि का सूर्योदय 23 दिसंबर, शुक्रवार को होगा, इसलिए इसी दिन ये तिथि मान्य रहेगी। अमावस्या से जुड़े व्रत-पर्व, उपवास, उपाय आदि इसी दिन किए जाएंगे।
इसलिए खास रहेगी साल 2022 की अंतिम अमावस्या
पंचांग के अनुसार, 23 दिसंबर, शुक्रवार को वृद्धि, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 3 शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये तिथि और भी खास बन गई है। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है और अमावस्या तिथि को भी। इस तरह शुक्रवार को अमावस्या तिथि होने से ये दिन लक्ष्मी पूजा के लिए बहुत ही शुभ बन गया है।
पितृ तर्पण के लिए शुभ है ये तिथि
जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष हैं, उनके लिए अमावस्या तिथि बहुत ही खास रहती है। मान्यता के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। पितृ दोष का प्रभाव कम होने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और वंश की वृद्धि होती है।
ये उपाय करें-
1. अमावस्या तिथि पर पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।
2. मछलियों के लिए तालाब में आटे को गोलियां बनाकर डालें। चींटियों के लिए आटा डालें। गाय को चारा खिलाएं
3. जरूरतमंद लोगों को कच्चा अनाज, भोजन, गर्म कपड़े, घी, चावल आदि चीजों का दान करें।
4. अमावस्या पर शिवजी की पूजा करें। इससे सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
ये भी पढ़ें-
Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?
Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।