
उज्जैन. पंचांग के बारे में ग्रंथों में कहा गया है…तिथिर्वारश्च नक्षत्र योगः करण मेव च। एतेषां यत्र विज्ञानं पंचांग तन्निगद्यते ।। इसका मतलब है - तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी जिसमें मिलती है, उसे पंचांग कहा जाता है। पंचांग में हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल, व्रत-त्योहार, ग्रह परिवर्तन आदि की पूरी जानकारी होती है। पंचांग आज के समय में भी बहुत उपयोगी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
19 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 November 2022)
19 नवंबर 2022, दिन शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 10:30 तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 9:29 से 10:50 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
19 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:47 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 19 2:02 AM
चन्द्रास्त - Nov 19 2:41 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 AM – 12:33 PM
19 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:33 PM – 2:54 PM
कुलिक - 6:46 AM – 8:08 AM
दुर्मुहूर्त - 08:13 AM – 08:57 AM
वर्ज्यम् - 08:46 AM – 10:23 AM
ये भी पढ़ें-
21 नवंबर को बन रहा है बहुत ही शुभ योग, ये उपाय करने से खराब किस्मत भी चमक उठेगी
Guru Margi 2022: गुरु ग्रह 24 नवंबर से चलेगा सीधी चाल, 5 राशि वालों के लिए ये है खतरे की घंटी
Ank Rashifal 2023: राजनीति-बिजनेस या नौकरी, साल 2023 में अंक 9 वालों को किस फील्ड में मिलेगी सक्सेस?
Sagittarius Yearly Horoscope 2023: करियर-बिजनेस और लव लाइफ, शनिदेव की कृपा से कैसा बीतेगा साल 2023?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।