Aaj Ka Panchang 2 जुलाई 2022 का पंचांग: बुध बदलेगा राशि, अश्लेषा नक्षत्र होने से बनेगा शुभ योग

शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। शनिवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।
 

Manish Meharele | / Updated: Jul 02 2022, 05:30 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू पंचांग की तीन धाराएं हैं- पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। भिन्न-भिन्न रूप में यह पूरे भारत में माना जाता है। पंचांग के पांच अंग शामिल होते हैं, ये हैं योग, तिथि, वार, करण और नक्षत्र है। पंचांग से दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहु काल, अभिजीत मुहूर्त आदि के बारे में जाना जा सकता है। पंचांग को हिंदू कैलेंडर भी कहा जा सकता है। इसमें ग्रह-नक्षत्रों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाती है। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

आज है गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन
आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा का जाती है। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है। इसीलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इनका वाहन सिंह है और दस हाथ हैं। इनके चार हाथों में कमल फूल, धनुष, जप माला और तीर है। पांचवा हाथ अभय मुद्रा में है। अन्य हाथों में त्रिशूल, गदा, कमंडल और तलवार है। 

2 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 July 2022)
2 जुलाई 2022, दिन शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन देवी के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। शनिवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन राहुकाल सुबह 09:09 से 10:50 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
शनिवार को बुध ग्रह राशि बदलकर वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेगा। सूर्य भी मिथुन राशि में है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, सूर्य और बुध मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

2 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अश्लेषा 
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:49 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - 8:15 AM
चन्द्रास्त - 9:55 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:04 PM – 12:57 PM

2 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:11 PM – 3:51 PM
कुलिक - 5:48 AM – 7:29 AM
दुर्मुहूर्त - 07:36 AM – 08:29 AM
वर्ज्यम् - 06:06 PM – 07:52 PM

नौवां करण है चतुष्पद
पंचांग 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसलिए इसे पंचांग कहते हैं। इन पांच अंगों में करण भी एक है। ये तिथि का आधा भाग होता है। इनकी संख्या 11 है। इनमें से नौवां करण चतुष्पद होता है। यह स्थिर करण होता है, यह चार पैरों वाले पशुओं का प्रतीक है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग धार्मिक होते हैं। उसे अपने जीवन में वाहनों का सुख प्राप्त होता है। इन लोगों को को भूमि-भवन के कामों से फायदा होता है। जानवरों से संबंधित कामों से भी आमदनी होती है। इस करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति मेहनत में कमी करें तो वह आजीविन निर्धन होता है यानी मेहनत से ही इन लोगों को सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ें-

July 2022 Monthly Horoscope: मेष और कर्क वालों को होगा धन लाभ, इस राशि वाले ज्यादा खर्च होने से रहेंगे परेशान


जुलाई 2022 में बुध ग्रह 3 बार बदलेगा राशि, शनि और गुरु की बदलेगी चाल, राशियों पर ऐसा होगा असर
 

Share this article
click me!