
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 23 मार्च 2022, बुधवार (Panchang March 23, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
23 मार्च, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।
शुभ योग और मुहूर्त
23 मार्च, बुधवार को सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। बुधवार को अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:55 से 05:43 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। अमृत काल सुबह 09.04 से 10.34 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
23 मार्च, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:33 से 02:04 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 08.02 से 09:32 तक, कुलिक सुबह 11:03 से दोपहर 12:33 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:57 तक और वर्ज्यम रात 12.09 से 01.40 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
23 मार्च, बुधवार चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। सूर्य मीन राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।