Aaj Ka Panchang 24 सितंबर 2022 का पंचांग: आज करें चतुर्दशी श्राद्ध, शुक्र करेगा कन्या राशि में प्रवेश

Published : Sep 24, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 24 सितंबर 2022 का पंचांग: आज करें चतुर्दशी श्राद्ध, शुक्र करेगा कन्या राशि में प्रवेश

सार

Aaj Ka Panchang: 24 सितंबर, शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:49 तक रहेगा।

उज्जैन. ग्रह नक्षत्रों का संपूर्ण जानकारी पंचांग में आसानी से मिल जाती है। वर्तमान में कौन-सा संवत्सर चल रहा है, उसका नाम क्या है इसकी जानकारी भी पंचांग में बताई जाती है। वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

आज करें चतुर्दशी श्राद्ध
24 सितंबर, शनिवार को श्राद्ध पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन अकाल रूप से मारे गए पितरों का श्राद्ध किया जाता है जैसे यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु घटना-दुर्घटना में या किसी के शस्त्र द्वारा हुई हो तो उनका श्राद्ध इस तिथि पर जरूर करना चाहिए। सामान्य रूप से मृत परिजनों का श्राद्ध इस तिथि पर न करते हुए सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर करना चाहिए। ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। 

24 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 september 2022)
24 सितंबर 2022, दिन शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:49 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य, शुक्र और बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

24 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष-कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 6:20 AM
सूर्यास्त - 6:17 PM
चन्द्रोदय - Sep 24 4:39 AM
चन्द्रास्त - Sep 24 5:41 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 AM से 12:42 PM

24 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:48 PM – 3:18 PM
कुलिक - 6:19 AM – 7:49 AM
दुर्मुहूर्त - 07:55 AM – 08:43 AM
वर्ज्यम् - 12:34 PM – 02:13 PM

किस वार का प्रतिनिधि ग्रह कौन-सा? 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग के 5 अंग होते हैं- तिथि, योग, करण, वार और नक्षत्र। पंचांग के अनुसार, एक सप्ताह में सात दिन यानी वार होते हैं रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार। इन सभी वारों का संबंध अलग-अलग ग्रहों और देवताओं से माना गया है। जैसे सोमवार का प्रतिनिधि ग्रह चंद्रमा हैं और मंगलवार का मंगल। इस प्रकार बुधवार का प्रतिनिधि ग्रह बुधवार और गुरुवार का देवगुरु बृहस्पति।


ये भी पढ़ें-

Venus Transit 2022: 24 सितंबर से खुलेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, छप्पर फाड़ के होगा धन लाभ

Sun Transit 2022: 18 अक्टूबर तक कन्या राशि में रहेगा सूर्य, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे होगा नुकसान?

जिस घर में होते हैं ये 3 काम, वहां खुशी-खुशी स्वयं ही चली आती हैं देवी लक्ष्मी
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज