Venus Transit 2022: शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में चमकीला ग्रह भी कहा जाता है। ये ग्रह लव लाइफ के साथ-साथ धन-वैभव और विलासिता का भी कारक है। यानी जिसकी कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसके पास भरपूर धन-संपत्ति होती है। 

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि बदलता है। जैसे सूर्य 30 दिन में और चंद्रमा हर ढाई दिन में। इसी तरह शुक्र ग्रह भी हर 23 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह सिंह राशि में है। 24 सितंबर, शनिवार को शुक्र ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। कन्या राशि में पहले से ही सूर्य और बुध स्थित है। इस तरह कन्या राशि में 3 ग्रह एक साथ होने से त्रिग्रही योग बनेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, शुक्र के राशि बदलने का सबसे शुभ प्रभाव 3 राशि के लोगों पर होगा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां… 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ही है। जब शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा तो इन राशि के लोगों को सबसे अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इनकी परेशानियां कम होंगी और अटका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी। इनके अच्छे काम के चलते समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लव लाइफ में भी रोमांस बना रहेगा। 

मिथुन राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं और अच्छा-खासा मुनाफा होने के योग इस समय बन रहे हैं। लव लाइफ में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह भी इस समय दूर हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझने से अचानक बड़ी धन राशि आपको मिल सकती है। परिवार में भी आनंद का माहौल रहेगा।

कन्या राशि
शुक्र ग्रह के राशि बदलने से कन्या राशि के लोगों को सितारों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इसी राशि में सूर्य, बुध और शुक्र होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इसलिए इस राशि वालों को ही सबसे ज्यादा फायदा होता नजर आ रहा है। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। बिजनेस में अचानक तेजी आने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा।


ये भी पढ़ें-

Sun Transit 2022: 18 अक्टूबर तक कन्या राशि में रहेगा सूर्य, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे होगा नुकसान?

जिस घर में होते हैं ये 3 काम, वहां खुशी-खुशी स्वयं ही चली आती हैं देवी लक्ष्मी

Shraddh Paksha 2022: इन 3 पशु-पक्षी को भोजन दिए बिना अधूरा माना जाता है श्राद्ध, जानें कारण व महत्व