Aaj Ka Panchang 26 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज करें वरद चतुर्थी व्रत, रात में चंद्रमा बदलेगा राशि

Published : Dec 26, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 26 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज करें वरद चतुर्थी व्रत, रात में चंद्रमा बदलेगा राशि

सार

Aaj Ka Panchang: 26 दिसंबर, सोमवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, हर्षण और वज्र नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. चन्द्र रेखांक को सूर्य रेखांक से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक तिथि 19 से 24 घंटे तक की हो सकती है। तिथि कुल 16 होती है प्रतिपदा से चतुर्दशी तक 14 और पूर्णिमा व अमावस्या। पंचांग बनाते समय तिथि का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें वरद चतुर्थी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इसे वरद चतुर्थी भी कहते हैं। इस बार पौष शुक्ल चतुर्थी तिथि 26 दिसंबर, सोमवार को है। इसलिए ये व्रत इस दिन किया जाएगा। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है। शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही व्रत पूर्ण होता है।

26 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 December 2022)
26 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन वरद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। सोमवार को श्रवण नक्षत्र शाम 04:41 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, हर्षण और वज्र नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल सुबह 08:29 से 09:48 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार की रात चंद्रमा मकर राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि मकर राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

26 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- श्रवण और शतभिषा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - Dec 26 9:57 AM
चन्द्रास्त - Dec 26 9:08 PM

26 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:07 AM – 12:27 PM
कुलिक - 1:46 PM – 3:06 PM
दुर्मुहूर्त - 12:48 PM – 01:30 PM, 02:55 PM – 03:37 PM
वर्ज्यम् - 08:19 PM – 09:46 PM


 

ये भी पढ़ें-

Corona Virus In 2023: कोरोना विस्फोट का कारण ये अशुभ योग तो नहीं, क्या साल 2023 में थमेगा कोरोना का कहर?


Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज