
उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 27 अप्रैल 2022, बुधवार (Panchang April 27, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
27 अप्रैल, बुधवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी।
शुभ योग और मुहूर्त
27 अप्रैल, बुधवार को सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 6.30 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले पूर्वा भाद्र नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:24 से 05:12 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। अमृत काल सुबह 09:02 से 10:39 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
27 अप्रैल, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:24 से 02:00 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 07.36 से 09:12 तक, कुलिक सुबह 10:48 से दोपहर 12:24 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:50 तक और वर्ज्यम रात 02:55 से 04:33 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
27 अप्रैल, बुधवार को शुक्र ग्रह राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। साथ ही चंद्रमा भी कुंभ से निकलक मीन में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह वृषभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा।
इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।