Surya grahan April 2022: कहीं आपकी राशि में तो नहीं होने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण? हो जाएं सावधान

Published : Apr 26, 2022, 05:19 PM IST
Surya grahan April 2022: कहीं आपकी राशि में तो नहीं होने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण? हो जाएं सावधान

सार

खगोल शास्त्र के अनुसार सूर्य (Surya grahan April 2022) और चंद्रग्रहण समय-समय पर होते रहते हैं। ये एक आम खगोलीय घटनाएं हैं, लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है।

उज्जैन. इस बार साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को होने जा रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा, लेकिन जिन देशों में ये दिखाई देगा, वहां के लोगों पर इसका प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 30 अप्रैल को होने वाला ग्रहण दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में दिखाई देगा। इसलिए सिर्फ यहीं ग्रहण से जुड़े फल देखने को मिलेंगे, अन्य कहीं नहीं। आगे जानिए ये ग्रहण किस राशि में होगा व अन्य खास बातें…

इस राशि में होगा साल का पहला सूर्यग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस राशि में ग्रहण होता है, उस राशि के लोगों पर उसका निगेटिव असर देखने को जरूर मिलता है। इस बार 30 अप्रैल को होने वाला ग्रहण मेष राशि में होगा क्योंकि इस दिन सूर्य, चंद्रमा और राहु इसी राशि रहेंगे। इस राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा, नहीं तो इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है। इस राशि के लोग तनाव में आ सकते हैं। इनकी सेहत पर भी बुरी असर देखने को मिल सकता है।

ये हैं सूर्यग्रहण का समय व अन्य खास बातें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी सूर्य या चंद्र ग्रहण होता है तो उसके कुछ समय पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस समय को अशुभ माना जाता है यानी इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जा सकते। साथ ही इस समय को लेकर कई मान्यताएं भी बताई गई हैं। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले और चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल का आरंभ माना जाता है जो ग्रहण के साथ ही समाप्त हो जाता है। भारतीय समय अनुसार, इस बार ग्रहण की शुरूआत 30 अप्रैल, शनिवार की मध्य रात्रि को 12.15 से होगी और समापन 1 मई, रविवार की सुबह 04.07 पर होगा। 
सूतक के दौरान भी ध्यान रखनी चाहिए ये बातें
सूतक काल के दौरान मन एकाग्र कर मंत्र जाप करना चाहिए। संभव हो तो इस दौरान भोजन न पकाएं और न हीं खाएं। इससे सेहत पर बुरा असर हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल के दौरान दांत साफ और बालों में कंघी भी नहीं करनी चाहिए। सोना भी नहीं चाहिए। सूतक काल के दौरान भगवान की मूर्ति को भी न छुएं।

ये भी पढ़ें-

23 मई तक मीन राशि में साथ रहेंगे शुक्र और गुरु, इन 3 राशि वालों को चमक सकती है किस्मत


Budh Grah Parivartan April 2022: 25 अप्रैल को बुध करेगा वृष राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि के राशि परिवर्तन से किसके शुरू होंगे बुरे दिन? ये हैं खास उपाय

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज