
उज्जैन. पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति पर रखा जाता है। भारतीय गणना पद्धति के अनुसार सूर्य वर्ष 365 दिन और 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। हमारे देश में लगभग 30 प्रकार के पंचांग प्रचलित हैं। तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण, इन पांच अंगों के योग से पंचांग बनता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
31 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 December 2022)
31 दिसंबर 2022, दिन शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिन भर रहेगी। शनिवार को रेवती नक्षत्र सुबह 11:47 तक रहेगी। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल सुबह 09:50 से 11:10 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा, साथ ही बुध ग्रह वक्री होकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और शनि मकर राशि में, सूर्य धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
31 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 5:47 PM
चन्द्रोदय - Dec 31 1:08 PM
चन्द्रास्त - Jan 01 2:05 AM
31 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:49 PM – 3:08 PM
कुलिक - 7:11 AM – 8:31 AM
दुर्मुहूर्त - 08:36 AM – 09:19 AM
वर्ज्यम् - 08:38 AM – 10:18 AM
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandha 2023: साल 2023 में 2 दिन रहेगी श्रावण मास की पूर्णिमा, किस दिन मनाएं रक्षाबंधन का पर्व?
Januray 2023 Festival Calendar: जनवरी 2023 में मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, जानें पूरी डिटेल
Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।