Aaj Ka Panchang 4 मार्च 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

Published : Mar 04, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 4 मार्च 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

सार

हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन.  पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 4 मार्च 2022, शुक्रवार (Panchang March 4, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
4 मार्च, शुक्रवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा।

शुभ योग और मुहूर्त
4 मार्च, शुक्रवार को सूर्योदय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:13 से 06:01 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.15 से 01.01 तक रहेगा। अमृत काल रात 09.04 से 10.40 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
4 मार्च, शुक्रवार को राहूकाल सुबह 11:11 से दोपहर 12:38 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 03.33 से शाम 05:00 तक, कुलिक सुबह 08:17 से 09:44 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:09 से 09:55 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
4 मार्च, शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, बुध और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?