Aaj Ka Panchang 5 अप्रैल 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

Published : Apr 05, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 5 अप्रैल 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

सार

पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 5 अप्रैल 2022, मंगलवार (Panchang April 5, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
5 अप्रैल, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 03.45 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। ये चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा। इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी।

शुभ योग और मुहूर्त
5 अप्रैल, मंगलवार को सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो शाम 04:52 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का अशुभ और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:43 से 05:31 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:54 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 02:13 से 03:59 तक रहेगा। 

ये है राहु काल का समय
5 अप्रैल, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:35 से 05:07 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.24 से 10:57 तक, कुलिक दोपहर 12:29 से 02:02 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:47 से 09:36 तक और वर्ज्यम सुबह 10:44 से 12:31 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
5 अप्रैल, मंगलवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, मंगल और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो  गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। 
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज