Aaj Ka Panchang 6 दिसंबर 2022 का पंचांग: चंद्रमा बदलेगा राशि, शिव-सिद्ध योग में बीतेगा दिन

Published : Dec 06, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 6 दिसंबर 2022 का पंचांग: चंद्रमा बदलेगा राशि, शिव-सिद्ध योग में बीतेगा दिन

सार

Aaj Ka Panchang: 6 दिसंबर, मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:57 से शाम 04:17 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग का अर्थ है पांच अंग। ये पांच अंग हैं- करण, तिथि, नक्षत्र, योग और वार। इन पांचों की सूक्ष्म गणना करने के बाद दैनिक पंचांग तैयार किया जाता है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्तों की जानकारी होती है बल्कि ग्रह, ग्रहण व अन्य कई प्रकार का उपयोगी जानकारी भी इसमें समाहित होती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

6 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 December 2022)
6 दिसंबर 2022, दिन मंगलवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:57 से शाम 04:17 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में,  शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

6 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- कृत्तिका
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:58 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 06 4:19 PM
चन्द्रास्त - Dec 07 6:01 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:56 AM – 12:38 PM

6 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:38 AM – 10:57 AM
कुलिक - 12:17 PM – 1:37 PM
दुर्मुहूर्त - 09:06 AM – 09:48 AM और 10:57 PM – 11:51 PM
वर्ज्यम् - 09:32 PM – 11:15 PM


ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar December 2022: 5 दिसंबर को शुक्र बदलेगा राशि, 4 राशि वालों के होंगे वारे-न्यारे

Budh Gochar December 2022: बुध बदलेगा राशि, किसे रहना होगा सावधान, किसकी चमकेगी किस्मत?

Remedy For Job: बेरोजगारी से हैं परेशान तो निराश न हों, ये 4 उपाय दूर कर सकते हैं आपकी समस्या


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम