
उज्जैन. पंचांग एक साधारण कैलेंडर नहीं बल्कि इसमें अन्य बहुत सी उपयोगी जानकारी रहती है जो हमारे बहुत काम की होती है। इसमें ग्रह-नक्षत्र, ग्रहण, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त के अलावा त्योहारों के बारे में भी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहती है। ये अंग्रेजी कैलेंडर के मुकाबले बहुत ही आधुनिक पद्धति के आधार पर बनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
आज करें शुक्र प्रदोष व्रत
7 अक्टूबर, शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस व्रत को करने से शिवजी की कृपा तो मिलती ही है साथ ही चंद्रमा से संबंधित दोष भी दूर होते हैं। ये व्रत महीने में दो बार किया जाता है यानी दोनों पक्षों (शुक्ल व कृष्ण) की त्रयोदशी तिथि को।
7 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 October 2022)
7 अक्टूबर 2022, दिन शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह सुबह 07:27 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदयी तिथि आरंभ हो जाएगी, जो 8 अक्टूबर, शनिवार की सुबह 05:25 तक रहेगी। इस दिन शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से सौम्य और ध्वांक्ष नाम के योग बनेंगे। साथ ही गण्ड और वृद्धि नाम का एक अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:47 से दोपहर 12:14 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
7 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- बालव, कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:05 PM
चन्द्रोदय - Oct 07 4:47 PM
चन्द्रास्त - Oct 08 4:37 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 से 12:38 तक
7 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:09 PM – 4:37 PM
कुलिक - 7:51 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:44 AM – 09:31 AM, 12:38 PM – 01:24 PM
वर्ज्यम् - 12:23 AM – 01:54 AM
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022: कब है साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण, किन राशियों पर होगा इसका अशुभ असर?
Kartik month 2022: 10 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, 29 में से 18 दिन मनाए जाएंगे व्रत-उत्सव
Shukra Pradosh 2022: 7 अक्टूबर को शुक्र प्रदोष का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।