Aaj Ka Panchang 6 सितंबर 2022 का पंचांग: परिवर्तिनी एकादशी आज, 4 शुभ योग रहेंगे इस दिन

Aaj Ka Panchang: 6 सितंबर, मंगलवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। 

Manish Meharele | / Updated: Sep 06 2022, 05:30 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। ग्रह और नक्षत्रों से संबंधित पूरी जानकारी पंचांग से पता की जा सकती है।  ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

आज करें परिवर्तिनी एकादशी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं। इसे जलझूलनी एकादशी व डोल ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण की जलवा पूजन हुआ था, वहीं एक मान्यता ये भी है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है।

6 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 september 2022)
6 सितंबर 2022, दिन मंगलवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो शाम लगभग 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन रहेंगे। इनके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:30 से शाम 05:03 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार की रात चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और सूर्य सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

6 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:14 AM
सूर्यास्त - 6:36 PM
चन्द्रोदय - Sep 06 3:41 PM
चन्द्रास्त - Sep 07 2:30 AM
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:49 तक

6 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:52 AM
कुलिक - 12:25 PM – 1:57 PM
दुर्मुहूर्त - 08:42 AM – 09:32 AM और 11:15 PM – 12:02 AM
वर्ज्यम् - 01:26 AM – 02:54 AM

पंचमी तिथि के स्वामी हैं शेषनाग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कृष्ण और शुक्ल पक्ष मिलाकर कुल 16 तिथियां होती हैं। इनमें से 1 से लेकर 14 तक की तिथियां समान होती हैं। इनमें से पांचवी तिथि को पंचमी कहते हैं। इस तिथि के स्वामी भगवान शेषनाग हैं। पंचमी तिथि पर किये गए कार्य शुभफल प्रदान करने वाले माने जाते हैं। मांगलिक कार्यों के लिए भी ये तिथि शुभ मानी गई है।


ये भी पढ़ें-

Shraddha Paksha 2022: सबसे पहले किसने किया था श्राद्ध? बहुत कम लोग जानते हैं श्राद्ध से जुड़ी ये कथा


Shraddha Paksha 2022: श्राद्ध का पहला अधिकार पुत्र को, अगर वह न हो तो कौन कर सकता है पिंडदान?

Shraddha Paksha 2022: बचना चाहते हैं पितरों के क्रोध से तो श्राद्ध से पहले जान लें ये 10 बातें
 

Share this article
click me!