
उज्जैन. पंचांग हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। पहले के समय में हर घर में पंचांग अनिवार्य रूप से पाया जाता था क्योंकि हर कार्य शुभ मुहूर्त देखकर करने की प्रथा थी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग में सूर्य, चंद्र, पृथ्वी और नक्षत्र सभी की स्थिति, दूरी और गति का वर्णन किया गया है। स्थिति, दूरी और गति के मान से ही पृथ्वी पर होने वाले दिन-रात और अन्य संधिकाल को विभाजित कर एक पूर्ण सटीक पंचांग बनाया जाता है। पंचांग के 5 प्रमुख अंग इस प्रकार हैं- योग, करण, तिथि, नक्षत्र और वार। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…
आज गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन
आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री की चार भुजाएं हैं। इनकी दाहिनी ओर की पहली भुजा में गदा और दूसरी भुजा में चक्र है। बांई ओर की भुजाओं में कमल और शंख है। देवता, असुर, गंधर्व, किन्नर और मनुष्य सभी इनकी पूजा करते हैं। संसार की हर सिद्धि मां सिद्धिदात्री की आराधना से प्राप्त की जा सकती हैं। आज भड़ली नवमी भी है जो एक अबुझ मुहूर्त है।
8 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 July 2022)
8 जुलाई 2022, दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस दिन देवी के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.13 तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र आरंभ हो जाएग। शुक्रवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल सुबह 10:51 से दोपहर 12:31 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
8 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - 1:40 PM
चन्द्रास्त - 1:21 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 PM – 12:58 PM
8 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:52 PM – 5:32 PM
कुलिक - 7:31 AM – 9:11 AM
दुर्मुहूर्त - 08:31 AM – 09:25 AM और 12:58 PM – 01:52 PM
वर्ज्यम् - 05:38 PM – 07:11 PM
शुभ योग है सौभाग्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग जिन 5 अंगों से मिलकर बनता है, उनमें से योग भी एक है। योग 27 बताए गए हैं, इनमें चौथा योग है सौभाग्य। इस योग में जन्म लेने वाले व्यक्ति पर इस योग के नाम का पूरा असर रहता है। इनमें हर प्रकार के गुण भरे होते हैं। ये जहां भी होते हैं अपने गुणों के लिए प्रशांसित होते हैं। इस योग के लोग विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के प्रति विशेष लगाव रखते हैं, सुन्दर स्त्री और पुरूष इनके मन को आकर्षित करते हैं।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar July 2022: 16 जुलाई तक मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य योग, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?
Shani Vakri 2022: 12 जुलाई को शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों का आने वाला समय हो सकता है अच्छा
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।