Aaj Ka Panchang 9 अप्रैल 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

Published : Apr 09, 2022, 11:17 AM IST
Aaj Ka Panchang 9 अप्रैल 2022 का पंचांग दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

सार

पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 9 अप्रैल 2022, शनिवार (Panchang April 9, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
9 अप्रैल, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात लगभग 01:24 तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी।

शुभ योग और मुहूर्त
9 अप्रैल, शनिवार को सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:49 से 05:27 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:53 तक रहेगा। अमृत काल रात 01:50 से 03:37 तक रहेगा। 

ये है राहु काल का समय
9 अप्रैल, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:22 से 10:55 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.01 से 03:35 तक, कुलिक सुबह 06:15 से 07:48 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 07:55 से 08:44 तक और वर्ज्यम दोपहर 01:17 से 03:03 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
9 अप्रैल, शनिवार को चंद्रमा राशि बदलकर मेष में वृषभ में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रह मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में। शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुध मेष राशि में रहेगा।

इस दिशा में न करें यात्रा 
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। 
 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?