Aaj Ka Panchang 9 अक्टूबर 2022 का पंचांग: शरद पूर्णिमा आज, सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगा ये उत्सव

Published : Oct 10, 2022, 12:47 PM IST
Aaj Ka Panchang 9 अक्टूबर 2022 का पंचांग: शरद पूर्णिमा आज, सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगा ये उत्सव

सार

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर, रविवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सुस्थिर और रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग हमारी दैनिक जरूरतों में से एक है। पंचांग से हमें दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, गुलिक काल, गण्डमूल नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति के बारे में पता चल जाता है। किस दिन, कौन-सा समय शुभ कार्यों के लिए उचित है, इसकी जानकारी भी प्राप्त हो जाती है। इसलिए पंचांग का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा उत्सव
आज आश्विन मास की पूर्णिमा है। इसे शरद पूर्णिमा कहते हैं। ये तिथि बहुत ही खास है। मान्यता के अनुसार इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है और देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर घूमने आती हैं। देवी लक्ष्मी पूछती हैं को जागृति यानी कौन जाग रहा है? इसलिए इस उत्सव को कोजागरी भी कहते हैं। शरद पूर्णिमा की रात खीर को चंद्रमा की किरणों में रखकर बाद में उसे खाने से कई फायदे होते हैं, ऐसी मान्यता भी प्रचलित है। 

9 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 October 2022)
9 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को आश्विन मास की पूर्णिमा रहेगी। इसे शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शाम 4.30 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सुस्थिर और रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। सर्वार्थसिद्धि योग भी इस दिन रहेगा।  इस दिन राहुकाल शाम 04:35 से 06:03 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

9 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:25 AM
सूर्यास्त - 6:03 PM
चन्द्रोदय - Oct 09 5:58 PM
चन्द्रास्त - Oct 10 6:34 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 तक 

9 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:14 PM – 1:41 PM
कुलिक - 3:08 PM – 4:35 PM
दुर्मुहूर्त - 04:29 PM – 05:16 PM
वर्ज्यम् - 04:11 AM – 05:46 AM


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2022: जिस राशि में होगा सूर्य ग्रहण, उसे रहना होगा सावधान, हो सकती है बड़ी दुर्घटना



Kartik month 2022: 10 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, 29 में से 18 दिन मनाए जाएंगे व्रत-उत्सव

karva chauth 2022: कब है करवा चौथ? जानें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व व कथा
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज