घर की उत्तर दिशा में रखें तिजोरी, वास्तु की इन 10 टिप्स से हो सकता है धन लाभ

Published : Apr 30, 2020, 01:21 PM IST
घर की उत्तर दिशा में रखें तिजोरी, वास्तु की इन 10 टिप्स से हो सकता है धन लाभ

सार

वास्तु शास्त्र में पैसा और संपत्ति बढ़ाने के कुछ टिप्स बताए गए हैं। इनके अनुसार घर में बदलाव करने से कुबेर और लक्ष्मी जी प्रसन्न होते हैं, जिससे समृद्धि बढ़ती है।

उज्जैन. वास्तु के अनुसार उत्तर कुबेर की दिशा होती है। इस दिशा को साफ रखने से धन लाभ होता है। वहीं घर के पूर्व-उत्तर कोना यानी ईशान दिशा में अन्य देवी-देवताओं की शक्ति होती है। इन दो दिशाओं में अगर कोई दोष न हो तो घर में पैसा आता है और वहां रहने वालों को संपत्ति लाभ भी होता है।

1. घर की उत्तर दिशा की दिवारों का रंग नीला होना चाहिए।
2. पानी का स्थान उत्तर दिशा में होना चाहिए।
3. पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रखें।
4. सजावटी सामानों में एक्वेरियम को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
5. कुबेर की दिशा होने के कारण उत्तर में तिजोरी रखनी चाहिए।
6. उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से संपत्ति लाभ होता है।
7. उत्तर दिशा में कांच का बड़ा बाउल रखें और उसमें चांदी के सिक्के डाल दें।
8. पूर्व-उत्तर कोने में गणेश और लक्ष्मीजी की मूर्ति रखकर पूजा करें।
9. घर के पूर्व-उत्तर कोने में गंदगी न रखें।
10. उत्तर दिशा में आंवले का पेड़ या तुलसी का पौधा लगाएं।

PREV

Recommended Stories

Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल