
उज्जैन. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक खरमास काल में नियमों का बहुत महत्व है। इस बार 14 मार्च, सोमवार की रात लगभग 2.39 पर सूर्य कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही खर मास शुरू हो जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल 2022 की सुबह 10.53 पर मेष राशि में सूर्य के आते ही खरमास खत्म हो जाएगा। 15 मार्च से 14 अप्रैल तक का समय खर मास कहलाएगा। इस दौरान कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। जानिए इस महीने से जुड़ी खास बातें…
ये भी पढ़ें- Holi 2022: ग्रहों से शुभ फल पाने के लिए राशि अनुसार इन रंगों से खेलें होली, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
1. ज्योतिष तत्व विवेक नाम के ग्रंथ में कहा गया है कि सूर्य की राशि में गुरु हो और गुरु की राशि में सूर्य रहता हो तो उस काल को गुर्वादित्य कहा जाता है। जो कि सभी शुभ कामों के लिए वर्जित माना गया है।
2. खरमास में दान करने से तीर्थ स्नान जितना पुण्य फल मिलता है। इस महीने में निष्काम भाव से ईश्वर के नजदीक आने के लिए जो व्रत किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है और व्रत करने वाले के सभी दोष खत्म हो जाते हैं।
3. इस दौरान जरूरतमंद लोगों, साधुजनों और दुखियों की सेवा करने का महत्व है। खरमास में दान के साथ ही श्राद्ध और मंत्र जाप का भी विधान है।
4. खरमास में नए कपड़े, ज्वेलरी, मकान, वाहन और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की खरीदारी के साथ ही उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. इस महीने में नए रत्न-आभूषणों की खरीदारी तो कर सकते हैं लेकिन खरमास में इन्हें धारण नहीं करना चाहिए।
6. खरमास में फल प्राप्ति की कामना से होने वाले सभी कार्य जैसे- किसी भी प्रयोजन के व्रत-उपवास की शुरुआत, उद्यापन, कर्णवेध, मुंडन, यज्ञोपवीत, समावर्तन (गुरुकुल से विदाई), विवाह और प्रथम तीर्थ यात्रा वर्जित है।
7. खर मास में तामसिक भोजन करने की मनाही है, साथ ही इस महीने मे स्त्री संग भी नहीं करना चाहिए, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है।
ये भी पढ़ें...
Holi 2022: होली से जुड़े ये 4 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स जीवन में हर कदम पर आपके काम आएंगे
Holi 2022: 3 शुभ योगों के संयोग में होगा होलिका दहन, कम होगा बीमारी का संक्रमण, मंहगाई पर लगेगी रोक
2 अप्रैल से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि, बनेगा शनि-मंगल का शुभ योग, ग्रहों की स्थिति दिलाएगी शुभ फल
Holashtak 2022: 17 मार्च को होलिका दहन के साथ खत्म हो जाएगा फाल्गुन मास, इसके पहले 8 दिन रहेगा होलाष्क
31 मार्च तक मकर राशि में रहेगा सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।