जन्म कुंडली से भी जान सकते हैं आपके पास कब होगा स्वयं का मकान और अन्य खास बातें

Published : Jun 28, 2021, 09:04 AM ISTUpdated : Jun 28, 2021, 12:25 PM IST
जन्म कुंडली से भी जान सकते हैं आपके पास कब होगा स्वयं का मकान और अन्य खास बातें

सार

जो भी लोग किराए के मकान में रहते हैं उनका सपना जरूर होता है कि उनका भी एक छोटा सा ही सही मगर अपना एक घर हो। जन्म कुंडली देखकर ये आसानी से जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति की किस्मत में स्वयं का मकान है और किसकी नहीं। साथ ही ये भी जान सकते हैं कि किस व्यक्ति का अपने मकान का सपना कब पूरा होगा।

उज्जैन. जो भी लोग किराए के मकान में रहते हैं उनका सपना जरूर होता है कि उनका भी एक छोटा सा ही सही मगर अपना एक घर हो। जन्म कुंडली देखकर ये आसानी से जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति की किस्मत में स्वयं का मकान है और किसकी नहीं। साथ ही ये भी जान सकते हैं कि किस व्यक्ति का अपने मकान का सपना कब पूरा होगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव के अनुसार ही घर के आकार व अन्य चीजें तय होती हैं। आगे जानिए किस ग्रह के शुभ प्रभाव से कैसा मकान बनता है…

1. अपना घर खरीदने या बनाने के लिए चन्द्र और मंगल कुंडली में मजबूत होने चाहिए।
2. जिनकी कुंडली में चौथा भाव बली हो उसका घर अवश्य बनता है। जितने बली ग्रह चौथे भाव पर होंगे उतने ही घर व्यक्ति के पास होते हैं।
3. राहु का प्रभाव चौथे भाव पर हो तो वह अपने घर का सुख नहीं ले सकता। हो सकता है घर तो आलिशान हो लेकिन खुद सरकारी मकान में रहे।
4. शुक्र जितना अच्छा होगा घर उतना ही आलिशान होगा, भव्य होगा।
5. मंगल अगर नीच का हो साथ ही राहु से पीड़ित हो तो घर सुन्दर नहीं होगा और घर में रहकर सुख नहीं मिलेगा।
6. चंद्रमा खराब हो तो घर बनाने में परेशानी आती है और मां-बाप का सहयोग नहीं मिलता।
7. कुंडली में चतुर्थ भाव, चतुर्थ भाव का स्वामी, मंगल और शनि जितने बलवान और शुभ ग्रहों के प्रभाव में होंगे, उस व्यक्ति का स्वयं का मकान बनने की उतनी ही अधिक सम्भावना होती है।
8. कुंडली के चतुर्थ भाव अथवा चतुर्थेश पर किसी शुभ ग्रह या ग्रहों की दृष्टि हो अथवा चतुर्थ भाव में स्वयं शुभ ग्रह बलवान होकर बैठे हों तो व्यक्ति को अपना मकान अवश्य प्राप्त होता है।

कुंडली के योगों के बारे में ये भी पढ़ें

जन्म कुंडली से जानिए कौन-सा ग्रह बन सकता है आपकी मृत्यु का कारण यानी मारक ग्रह

कुंडली में स्थित ग्रहों से बनने वाली आकृति से बनते हैं विशेष योग, जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

पंचमहापुरुष योगों में से एक है भद्र योग, जानिए कब बनता है ये कुंडली में, क्या है इसके फायदे?

कुंडली के इन अशुभ योगों के कारण जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां, अशुभ फल से बचने के लिए करें ये उपाय

डर, वहम और डिप्रेशन का कारण हो सकते हैं ये ग्रह और कुंडली के योग, कर सकते हैं यह उपाय

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता