पैरों के तलवों में होते हैं किस्मत चमकाने वाले निशान, जो बताते हैं नेचर और फ्यूचर

Published : May 27, 2022, 01:03 PM ISTUpdated : May 27, 2022, 02:04 PM IST
पैरों के तलवों में होते हैं किस्मत चमकाने वाले निशान, जो बताते हैं नेचर और फ्यूचर

सार

समुद्र शास्त्र भी ज्योतिष की ही एक शाखा है। इसमें शरीर के हर हिस्से के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है कि शरीर का कौन-सा अंग कैसा हो तो व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर कैसा हो सकता है।

उज्जैन. समुद्र शास्त्र में शरीर पर पाए जाने वाले निशानों के बारे में भी बताया गया है। इसमें से कुछ निशान बहुत भाग्यशाली होते हैं तो कुछ अशुभ फल भी देते हैं। कुछ ऐसे ही निशान पैरों के तलवों में भी पाए जाते हैं। तलवे के प्रत्येक चिह्न का अपना निश्चित स्थान और महत्व होता है। ये निशान साधारण व्यक्ति की भी किस्मत चमका सकते हैं। साथ ही तलवों की बनावट के आधार पर भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आगे जानिए कैसे तलवे वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है…

शुभ फल देने वाले तलवे
1.
समुद्र शास्त्र के विद्वानों के अनुसार, जिस व्यक्ति के तलवों में कमल का फूल, शंख, तलवार, सांप, झंडा व बाण के चिह्न होते हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं और उन्हें अपने जीवन में हर खुशी मिलती है। 
2. जिन लोगों के तलवे एकदम सपाट होते हैं वे खुले विचारों वाले और मेहनत करने वाले होते हैं। वक्त आने पर ये सभी के काम आते हैं। अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने की इच्छा रखते हैं और ऐसा होता भी है।
3. जिन लोगों के तलवे की रेखा एड़ी से शुरू होकर अंगूठे के मध्य भाग तक पहुंचती है, ऐसे लोगों के पास पैसों की कोई कमी नहीं रहती। इनका जीवन आराम से गुजरता है। 
4. चिकने और गुलाबी तलवे भी शुभ फल देने वाले माने गए हैं। ऐसे लोग जीवन में हमेशा खुश रहते हैं।

अशुभ फल देने वाले तलवे
1.
जिन लोगों के तलवे मटमैले होते हैं। वे अक्सर शातिर अपराधी होते हैं और दूसरों से पैसा ऐंठकर अपना जीवन चलाते हैं। परिवार के लोग भी इनसे हमेशा परेशान रहते हैं।
2. काले तलवे वाले लोगों अक्सर संतानहीन होते हैं। ऐसे लोग हमेशा पैसों की तंगी में जीते हैं और कोई न कोई समस्या इनके साथ बनी रहती है।
3. पीले तलवे वाले लोग जीवन भर दु:ख उठाते हैं और लोगों के साथ बुरा बर्ताव भी करते हैं। इसी वजह से इनका कोई दोस्त नहीं होता। 
4. समुद्र शास्त्र के अनुासर जिन लोगों के तलवे सफेद होते हैं, वे अच्छे-बुरे का विचार नहीं करते और अपनी मनमानी चलाते हैं।

ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2022: इन 8 वाहनों पर सवार होकर शनिदेव देते हैं शुभ-अशुभ फल


Shani Jayanti 2022: शनि के प्रभाव से मेष राशि वालों को होगा फायदा, कर्क वालों को बढ़ सकता है तनाव

Shani Jayanti 2022: 27 साल बाद 30 मई को बन रहा है त्योहारों का दुर्लभ योग, इस दिन एक साथ मनाएं जाएंगे 3 पर्व

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?
Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार