20 से 23 जून के बीच 3 बड़े ग्रहों की चाल में होगा परिवर्तन, देखने को मिलेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

Published : Jun 18, 2021, 07:43 AM ISTUpdated : Jun 18, 2021, 11:41 AM IST
20 से 23 जून के बीच 3 बड़े ग्रहों की चाल में होगा परिवर्तन, देखने को मिलेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

सार

20 से 23 जून का समय ज्योतिषीय नजरिये से बहुत खास है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दौरान 3 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। ये ग्रह हैं गुरु, शुक्र और बुध। इन ग्रहों के चाल और राशि बदलने से देश-दुनिया और सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ देखने को मिलेगा।

उज्जैन. 20 से 23 जून का समय ज्योतिषीय नजरिये से बहुत खास है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दौरान 3 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। ये ग्रह हैं गुरु, शुक्र और बुध। इन ग्रहों के चाल और राशि बदलने से देश-दुनिया और सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ देखने को मिलेगा।आगे जानिए इन तीनों ग्रह कब बदलेंगे राशि या इनकी स्थिति और क्या होगा सका देश-दुनिया पर प्रभाव…

गुरु होगा वक्री
20 जून को गुरु ग्रह कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल से चलने लगेगा। वक्री गुरु ग्रह के कारण देश-दुनिया में राजनैतिक उथल-पुथल होगी और बड़े बदलाव भी दिखेंगे। इस ग्रह की वजह से प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका भी है। टेढ़ी चाल से चलते हुए गुरु 14 सितंबर को एक राशि पीछे यानी मकर में चला जाएगा और फिर से शनि-गुरु एक राशि में आ जाएंगे। जिससे बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है।

शुक्र जाएगा कर्क राशि में
22 जून को शुक्र राशि बदलेगा। ये ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क में आ जाएगा और मंगल के साथ रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से देश के आर्थिक हालातों में सुधार हो सकता है। हालांकि महंगाई बढ़ेंगी और इससे लोगों में असंतुष्टि रहेगी। इससे बीमारियां भी बढ़ सकती हैं। शुक्र की चाल में बदलाव होने से लोगों में आपसी विवाद और तनाव की स्थित भी बनेंगी।

बुध होगा मार्गी
23 जून को बुध ग्रह वृष राशि में रहते हुए टेढ़ी चाल बदलकर सीधा चलने लगेगा। लेकिन अस्त ही रहेगा। बुध के चाल में हुए इस बदलाव के कारण देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने लगेगी। शेयर मार्केट में भी बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे। कई लोगों के लिए लेन-देन और निवेश में अच्छा समय रहेगा। लोग खरीदारी ज्यादा करेंगे। बुध की चाल में हुए इस बदलाव से देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज