
उज्जैन. 16 जुलाई, शुक्रवार को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही सूर्य और बुध ग्रह की युति खत्म हो जाएगी और बुधादित्य नाम का शुभ योग खत्म हो जाएगा। 17 अगस्त तक सूर्य कर्क राशि में ही रहेगा। सूर्य के कर्क राशि में आने से शनि की दृष्टि उस पर पड़ने लगेगी, जिससे समसप्तक नाम का अशुभ योग बनेगा। इस अशुभ योग का असर सभी लोगों और देश-दुनिया पर होगा।
देश-दुनिया में तनाव और डर का माहौल
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि इस राशि परिवर्तन के साथ ही सूर्य-शनि का समसप्तक योग बनेगा। यानी ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के सामने आ जाएंगे।
- ज्योतिष में सूर्य और शनि को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है। जब भी ये दोनों ग्रह आमने-सामने होते हैं, तब देश-दुनिया में अनचाहे बदलाव और दुर्घटनाएं होती हैं।
- इस योग के कारण तनाव, अशांति और डर का माहौल भी बनता है। पिछले साल भी इन दिनों ये अशुभ योग बना था।
- इन दिनों शनि अपनी ही राशि में वक्री है। सूर्य शत्रु ग्रह के साथ कर्क राशि में है। सूर्य पर केतु की दृष्टि भी पड़ रही है। ग्रहों की ये स्थिति ठीक नहीं है।
- सूर्य के राशि बदलने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जिससे ज्यादातर लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
- कई लोग मानसिक और शारीरिक तौर से तो परेशान रहेंगे ही साथ ही सेहत संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।
- शनि-सूर्य के आपस में दृष्टि संबंध होने से राजनीतिक नजरिये से समय अनुकूल नहीं रहेगा। बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है।
सूर्य के राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें
कर्क संक्रांति 16 जुलाई को, इस दिन सुबह करें सूर्यदेव की पूजा, बढ़ सकती है उम्र और पॉजिटिविटी
16 अगस्त तक कर्क राशि में रहेगा सूर्य, किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव?
16 जुलाई को होने वाला है सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानी का सामना
16 जुलाई को सूर्य बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों को हो सकता है फायदा और बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।