MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 16 जुलाई को होने वाला है सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानी का सामना

16 जुलाई को होने वाला है सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानी का सामना

उज्जैन. 16 जुलाई, शुक्रवार को सूर्यदेव राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में सूर्य देव का प्रवेश ऋतु परिवर्तन का संकेत है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सूर्यदेव सिंह राशि के स्वामी हैं। सूर्य मेष राशि में उच्च और तुला राशि में नीच के माने जाते हैं। उच्च भाव में ये अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। सूर्य के कर्क राशि में जाने से से कुछ राशि के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 14 2021, 08:58 AM IST| Updated : Jul 14 2021, 11:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

धनु राशि
सूर्य ग्रह के गोचर से आपको कुछ जगहों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां रह सकती हैं। त्वचा से संबंधित रोग हो सकते हैं। वहीं शोध से जुड़े विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। हालांकि जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

24

मकर राशि
सूर्य के गोचर से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी से किसी अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति रहेगी। बिजनेस में पार्टनरशिप से घाटा हो सकता है। इस दौरान विवाह में देरी हो सकती है। आपको पिता पक्ष की तरफ से कार्यक्षेत्र में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

34

कुंभ राशि
सूर्य का यह गोचर आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान अपनी सेहत के साथ-साथ जीवनसाथी की सेहत का भी ख्याल रखें। वैवाहिक संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ मामलों में यह गोचर आपके लिए शुभकारी रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

 

44

मीन राशि
प्रेम संबंध में परेशानियां आएंगी। साथी से ब्रेक अप हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सोच-समझकर फैसला लेना होगा अन्यथा आपको इसमें तगड़ा झटका लग सकता है। साथ ही पैसों की लेन देने में सावधानी बरतें और इस अवधि में अपनी सेहत का ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved