
उज्जैेन. फलित ज्योतिष में कई अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है षड़यंत्र योग। ये योग जिस व्यक्ति की कुंडली में होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार अपने ही लोग इन्हें धोखा देते हैं और किसी वाद-विवाद में फंसा देते हैं। आगे जानिए कैसे बनता है ये योग, कैसा प्रभाव देता है और इसके उपाय…
क्या होता है षड्यंत्र योग?
यदि लग्नेश 8वें घर में बैठा हो और उसके साथ कोई शुभ ग्रह न हो तो षड्यंत्र योग का निर्माण होता है। अर्थात लग्नेश अष्टम भाव में विराजमान हो जाए और उस लग्नेश पर लगन पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि हो या किसी शुभ ग्रह ही दृष्टि नहीं हो। लग्नेश और अष्टमेश दोनों की पाप प्रभाव में आ जाए तो व्यक्ति बहुत बड़े षड्यंत्र का शिकार होता है।
इस योग का प्रभाव
जिस भी व्यक्ति की कुंडली में यह योग होता है तो वह वह अपने किसी करीबी के षड्यंत्र का शिकार होता है। जैसे धोखे से धन या किसी भी प्रकार की संपत्ति का छीना जाना, विपरीत लिंगी द्वारा मुसीबत पैदा करना या किसी अन्य तरह के षड्यंत्र का शिकार हो जाना। व्यक्ति को साझेदारी के व्यापार में धोखा, जीवसाथी से धोखा, मित्र से धोखा या अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। इसके चलते मान-सम्मान को नुकसान पहुंचता है, आर्थिक और सेहत का भी नुकसान उठाना पड़ता है।
इस दोष के उपाय
1. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करते रहना चाहिए।
2. प्रत्येक सोमवार भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए।
3. प्रतिदिन माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाना।
4. कभी-कभी शनिवार को छाया दान करें।
5. विश्वास करें, लेकिन किसी पर भी अंधे बनकर विश्वास नहीं करना चाहिए।
6. प्रत्येक मास की अमावस्या पर गरीबों को खाना खिलाएं।
कुंडली के योगों के बारे में ये भी पढ़ें
कुंडली में हो Shubh Kartari Yoga तो मिलते हैं कई फायदे, जानिए कैसे बनता है ये योग?
Astrology: बुधादित्य सहित कई शुभ योग बनाता है बुध ग्रह, जानिए कुंडली के किस भाव में क्या फल देता है
Horoscope: शुभ ग्रहों का असर कम कर देता है पापकर्तरी योग, इसके कारण लाइफ में आती हैं कई परेशानियां
Janm Kundali के ये 10 योग बनाते हैं मालामाल, थोड़े ही प्रयासों से मिल जाती है सफलता
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।