
उज्जैन. समुद्र शास्त्र में भी तिल से जुड़े अनेक शुभ-अशुभ संकेत बताए गए हैं। आज हम आपको चेहरे के तिल से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है-
1. गालों पर तिल का होना आपकी आकर्षण क्षमता को मजबूत करता है। ऐसे लोग धनवान भी होते हैं। इन्हें हर काम में जल्दी सफलता मिल जाती है।
2. नाक पर तिल का होना व्यक्ति को बहुत ज्यादा अनुशासित बना देता है। कई बार लोग इसी वजह से इनसी दूरी बनाकर रखते हैं।
3. जिसकी नाक के नीचे तिल होता है, उसे सभी लोग पसंद करते हैं। ऐसे लोग जीवन में बहुत तरक्की करते हैं।
4. जिन लोगों के माथे पर तिल होता है, उनका प्रारंभिक जीवन बहुत संघर्ष में बीतता है, भविष्य में अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त करते हैं।
5. होंठों पर तिल होना बताता है कि आप रसिक मिजाज है। ऐसे लोग अपने ख्यालों में ही जीते हैं। इनकी लव लाइफ बहुत आकर्षक रहती है।
6. ठोड़ी पर तिल सुंदरता को बढ़ा देता है। इन्हें गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। ऐसे लोग विलासितापूर्ण जीवन पसंद करते हैं।
7. जिन लोगों की भौंह के ऊपर तिल होता है, वे पारिवार में बड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं। ये थोड़े कंजूस प्रवृत्ति के भी होते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।