नवंबर 2019 में 3 ग्रहों को छोड़कर अन्य सभी ग्रह बदलेंगे राशि, क्या असर होगा आप पर?

नवंबर में तीन ग्रहों शनि, राहु और केतु को छोड़कर सभी ग्रह राशि बदलेंगे। ग्रहों के इन परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर अलग-अलग दिखाई देगा। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2019 3:09 AM IST

उज्जैन. ग्रहों के राशि परिवर्तन से किसी को शुभ फल मिलेंगे तो कुछ को नुकसान भी होगा। जानिए कब कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा और उसका राशियों पर क्या असर होगा-

1. सूर्य 17 नबंवर को तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा
2. मंगल 10 नबंवर को कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेगा
3. बुध 7 नबंवर को वृश्चिक से तुला राशि में जाएगा
4. गुरु 4 नबंवर को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा
5. शुक्र 21 नबंवर को वृश्चिक से धनु राशि में जाएगा
6. चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा

किस राशि पर कैसा होगा असर, जानिए

मेष- इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। महीने के शुरुआती दिनों में आप शेयर बाजार व प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। महीने के बीच में कोई बड़ा निवेश करने से भी आपको बचना होगा। धन से संबंधित मामलों में सावधानी रखें। इस महीने किसी खास मामले में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आप कुछ नई चीजें सीखने की कोशिश करेंगे। आप बिजनेस करते हैं तो सावधान रहें। पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे हैं तो संभलकर रहें।

वृष - इस महीने आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पर्सनल लोन ले रखा है तो निपट जाएगा, लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। नया कर्जा लेने से बचें और नई जगह पैसा न फंसाएं। वैसे तो आप इस दौरान अच्छी बचत भी कर लेंगे, लेकिन घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। गलत जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। स्वभाव में कठोरता आपको भारी पड़ सकती है। कामकाज ज्यादा होने के कारण आप आराम नहीं कर पाएंगे, जिस कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन रखने की ज़रूरत है।

मिथुन - इस महीने नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। बड़े कामों में भी किस्मत का साथ मिलेगा। कामकाज की तारीफ होगी। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। अधिकारियों और बड़े लोगों से भी मदद मिलने के योग हैं। इस महीने आप उलझे हुए पारिवारिक मामलों को सुलझाने की कोशिश करेंगे और कुछ हद तक सफल भी हो जाएंगे। इस महीने उधार लेन-देन करने से आपको बचना होगा। नई बातें जानने की आपकी इच्छाएं बढ़ेंगी। साथ काम करने वाले या आसपास के लोगों से भी मदद मिलेगी।

कर्क -  महीने के शुरुआती 15 दिन किसी भी तरह के नए निवेश के लिए अच्छा समय है। इस समय  आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं महीने के अगले 15 दिन लंबे समय की योजनाएं बनाने  के लिए अच्छे रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी रखें। अनजान व्यक्ति पर बिल्कुल भरोसा नहीं करें।  बिजनेस में संभलकर रहें। इस महीने आपके साहस और आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों के लिए भी समय अच्छा है। इस राशि के इंजिनियरिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है।

सिंह- आप ज्यादा पैसा कमाएंगे और बचत भी करेंगे। इस महीने आपको इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। वे जातक जो बिजनेस कर रहे हैं उन्हें इस महीने बड़ा फायदा हो सकता है। नए प्रतिष्ठान की शुरुआत और व्यवसाय में विस्तार की संभावना भी बन रही है। बैंककर्मी, लेखाधिकारी, आर्थिक और बीमा सलाहकारों के रूप में कार्य कर रहे जातकों के लिए यह महीना बहुत अनुकूल हो सकता है। इस समय में आप उन्नति करेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

कन्या-  शेयर बाजार व मार्केट रिसर्च से जुड़ा बिजनेस करने वालों के लिए ये महीना खास रहेगा। इस महीने के पहले 15 दिनों में आपकी इनकम बढ़ सकती है। बचत भी होगी, लेकिन अगले 15 दिनों में खर्चा बढ़ने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के लिए भी ये महीना अच्छा है, लेकिन प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं है। विवाद और संबंध विच्छेद होने की संभावना है। इस महीने कार्य स्थल पर बड़ी सफलता मिलने की संभावना बन रही है। अधिकारियों और साथ काम करने वाले लोगों से पूरी मदद मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में अच्छा तालमेल बनाकर चलेंगे।

तुला - इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति तो अच्छी रहेगी लेकिन आपको पैसों के लेन-देन में सावधान भी रहना होगा। आपकी इनकम तो बढ़ सकती है लेकिन खर्चा भी बना रहेगा। दूर स्थान पर रहने वाले खास लोगों से आपको मदद मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग जो जॉब बदलने का मूड बना रहे हैं उन्हें इसके लिए इंतजार करना होगा। ऐसा कोई फैसला न लें। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए ये महीना ठीक रहेगा। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं, लेकिन माता-पिता की सेहत को लेकर टेंशन भी बढ़ सकती है।

वृश्चिक- इस महीने आपके कामकाज में बदलाव हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी या कोई नया काम आपके सामने आ सकता है। नौकरीपेशा लोग जॉब स्वीच कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है। कोई नया फैसला लेने के लिए ये महीना ठीक नहीं कहा जा सकता है। सेहत के मामले में भी आपको संभलकर रहना होगा। सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपकी राेग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। नींद की कमी भी हो सकती है। कामकाज का तनाव बढ़ सकता है। अनजाना डर या किसी खास बात की टेंशन बढ़ सकता है। इस महीने आपको कामकाज में बहुत संघर्ष भी करना चाहिए।

धनु - इस महीने आपको इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे करवाने में साथ काम करने वालों की मदद मिल सकती है। परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोग खुद का कोई बिजनेस शुरू कर सकते हैं और बिजनेस करने वाले लोग अपना कामकाज बढ़ा सकते हैं। इस महीने आप लंबे समय तक चलने वाली योजनाएं भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। इस महीने आपको भाई-बहनों या साथ के कुछ लोगों से मदद मिल सकती है।

मकर- ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी इनकम बढ़ सकती है। इस महीने इनकम के नए सोर्स आपको मिल सकते हैं। नए काम या कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के सामने कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े कुछ खास मुद्दे रहेंगे। परिवार और दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए भी ये महीना शुभ रहेगा। सेहत के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। इस महीने बड़े लोगों से भी आपको मदद मिल सकती है।

कुंभ - अक्टूबर में आप भाग्यशाली रहेंगे। इस महीने नौकरी और बिजनेस में आपके कामकाज को देखकर लोग प्रभावित हो सकते हैं। अधिकारियों और बड़े लोग आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। इस महीने आपकी पदोन्नति हो सकती है। सैलेरी भी बढ़ने के योग हैं। पारिवारिक मामलों में भी ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप उत्साही रहेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। इस महीने आपके घर या परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपकी इनकम बढ़ सकती है, लेकिन इस महीने जोखिमभरे फैसले न करें।

मीन - इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लेने-देन और निवेश के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। उधार पैसा लेने और देने से बचें। इस महीने बड़े और जरूरी कामों में सावधान रहें। पारिवारिक मामलों में भी ये महीना आपके लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है। गलतफहमी की वजह से विवाद होने के योग बन रहे हैं। अपोजिट जेंडर वाले लोगों से रिश्ते खराब हो सकता है। सेहत के मामलों में सावधान रहें। पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। वाहन भी सावधानी से चलाएं। कामकाज में भी जल्दबाजी न करें। कामकाज ज्यादा होने से चिड़चिड़ाहट और टेंशन बनी रहेगी।

Share this article
click me!