मई 2021 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, जानिए क्या आप पर भी होगा इसका प्रभाव

Published : May 02, 2021, 11:50 AM IST
मई 2021 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, जानिए क्या आप पर भी होगा इसका प्रभाव

सार

ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी मनुष्यों के जीवन पर पड़ता है। मई 2021 में कुछ ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। इन ग्रहों में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह शामिल हैं।

उज्जैन. मई में बुध और शुक्र दो बार अपनी राशियां बदलेंगे। इन सभी ग्रहों की चाल का प्रभाव आप सभी के ऊपर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। जानिए कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि…

बुध का वृष राशि में गोचर
बुध ग्रह 1 मई को मेष राशि से वृष राशि में आ चुका है। इस राशि में बुध 26 मई तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, बैंकिंग आदि का कारक माना जाता है। वृष राशि में बुध का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन सबसे अधिक प्रभाव वृष राशि पर ही देखने को मिलेगा। बुध का गोचर आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित होगा। 

शुक्र का वृष राशि में गोचर
समस्त प्रकार के भौतिक सुखों के कारक शुक्र 4 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। ये मेष राशि से अपनी स्वराशि वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 29 मई तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र को लग्जरी लाइफ, मनोरंजन, फैशन, प्रेम, रोमांस आदि का कारक माना जाता है। वृष राशि के लोगों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा।

सूर्य का वृष राशि में गोचर
14 मई को सूर्य मेष से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। जहां बुध के साथ इनकी युति होगी। इस राशि में सूर्य 15 जून तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को आत्मा, मान सम्मान, उच्च पद आदि का कारक माना गया है। वृष राशि में सूर्य का गोचर आपके दांपत्य जीवन और पार्टनरशिप को प्रभावित करेगा।

बुध का मिथुन राशि में गोचर
26 मई को बुध एक बार फिर अपनी राशि बदलेगा। बुद्धि और वाणी का कारक बुध वृष राशि से अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध 3 जून तक रहेंगे। इस बीच 30 मई 2021 को बुध ग्रह मिथुन राशि में ही वक्री हो जाएंगे। 

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
29 मई को शुक्र वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये 22 जून 2021 तक स्थित रहेंगे। शुक्र देव वैभव, कला, सौंदर्य और कामुकता के कारक हैं। मिथुन राशि में शुक्र देव के आने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज