किस्मत वाली होती हैं वो लड़कियां जिनके गाल पर होता है डिम्पल, गाल से जानें नेचर और फ्यूचर की खास बातें

गाल न सिर्फ चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि आपके स्वभाव के बारे में भी काफी कुछ बता देते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2019 3:44 AM IST

उज्जैन. समुद्र शास्त्र व शरीर लक्षण विज्ञान के अंतर्गत गालों के आकार-प्रकार, रंग, चिकनाई एवं चमक के अनुसार व्यक्ति के नेचर व फ्यूचर के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। समुद्र ऋषि द्वारा लिखे गए ग्रंथ सामुद्रिक रहस्य के अनुसार, जानिए कैसे गालों वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है-

1. जिन लड़कियों के गालों पर डिम्पल होते हैं, उन्हें अपनी लाइफ में अनेक सुख मिलते हैं। इनके पास पैसों की भी कमी नहीं होती। विवाह के बाद भी इनका जीवन अच्छा रहता है।
2. समु्द्र शास्त्र के अनुसार, जिनके गाल भरे और उभरे हुए होते, वो लकी होती हैं। ऐसे लोगों का जीवन सुखमय और ख़ुशी से बीतता है।
3. जिनके गाल गुलाबी और उभरे हुए होते हैं, वे भाग्यशाली होते हैं। यह लोग जिस काम में हाथ डालते है तो उसे पूरा करके ही छोड़ते है और सफलता पाते हैं।
4. जिन लोगों के गाल पिचके हुए होते हैं, उन्हें परिवार का सुख कम मिलता है और भाग्य का साथ भी नहीं मिलता।
5. समुद्र शास्त्र के अनुसार, पुरुषों के गाल पर काला तिल अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन महिलाओं के गाल पर काला तिल हो तो शुभ माना जाता है।
6. जिन महिलाओं और पुरुषों के गाल फूले होते हैं, वो अधिक धनवान होते हैं और जिनके गाल चौड़े होते हैं वो कम कुशल होते हैं।
7. जिनके गाल सामान्य और हल्की लालिमा लिए होते हैं, किस्मत उनका साथ देती है। ऐसे लोग कम प्रयास में भी बड़ी आसानी से सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

Share this article
click me!