शुरू हो चुका है चंद्रग्रहण, इसे क्यों कहा जा रहा है ब्लड मून, क्या आप जानते हैं ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए?

साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण (Chandra grahan 2022) 16 मई, सोमवार की सुबह से शुरू हो चुका है। सभी के मन में इस चंद्रग्रहण को लेकर उत्सुकता है कि ये ग्रहण कब से कब तक रहेगा, किन देशों में दिखाई देगा आदि।


 

Manish Meharele | Published : May 16, 2022 2:53 AM IST / Updated: May 16 2022, 09:42 AM IST

उज्जैन. साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण (Chandra grahan 2022) 16 मई, सोमवार की सुबह 07.58 से शुरू हो चुका है, जो 11.58 तक रहेगा। खगोल शास्त्रियों के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह छिप जाता है, तो ये ज्यादा चमकीला होकर लाल रंग का दिखाई देने लगता है। लाल रंग होने के कारण इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। ऐसा ही नजारा आज चंद्रग्रहण के दौरान भी देखने को मिलेगा। आगे जानिए ग्रहण से जुड़ी खास बातें...

किन देशों में दिखाई देगा चंद्रग्रहण?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले से माना जाता है। इसलिए इस ग्रहण का सूतक 16 मई को होने वाले ग्रहण का सूतक 15 मई, रविवार की रात 10:58 से शुरू हो चुका है जो ग्रहण के साथ 11.58 पर ही समाप्त हो जाएगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा। ये ग्रहण अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका आदि स्थानों पर देखा जा सकता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या नहीं? (Do's and don'ts during lunar eclipse?)
16 मई को होने वाले ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन जिन देशों में ये दिखाई देगा, वहां के लोगों को इस ग्रहण के नियमों का पालन करना चाहिए। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ आदि न करें। चाहें तो मंत्र जाप कर सकते हैं। ग्रहण के दौरान कुछ भी खाए नहीं। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और घर को भी साफ करें। गर्भवती महिलाएं इस दौरान घर से बाहर न निकलें।

कैसे होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण, क्या जानते हैं आप? (What is a total lunar eclipse?)
खगोल शास्त्रियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण कई प्रकार का होता है इनमें से पूर्ण चंद्र ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण होता है। ये एक बड़ी खगोलीय घटना होती है जो साल में एक या दो बार ही दिखाई देती है। 16 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण ही होगा। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्रमा कुछ देर के लिए पृथ्वी की छाया से ढंक जाता है और दिखाई नहीं देता। इसी घटना को ही पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है। 

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022: घर बैठे आप भी लाइव देख सकते हैं चंद्रग्रहण, जानिए क्या करना होगा इसके लिए?


Chandra Grahan 2022: 16 मई को किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण? संभलकर रहें इस राशि के लोग और ध्यान रखें ये बातें

Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात
 

Share this article
click me!