Chandra Grahan 2022: 18 साल बाद फिर बनेगा सूर्य-चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, जानें क्यों खास रहेंगे ये ग्रहण?

Published : Nov 07, 2022, 03:09 PM IST
Chandra Grahan 2022: 18 साल बाद फिर बनेगा सूर्य-चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, जानें क्यों खास रहेंगे ये ग्रहण?

सार

Chandra Grahan 2022: इस बार दीपावली पर सूर्य ग्रहण और देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बना है। ज्योतिषियों के अनुसार, इसके पहले ऐसा संयोग साल 2012 और 1994 में भी बना था। और अब भविष्य में ऐसा संयोग 2040 में भी बनेगा।   

उज्जैन. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 8 नवंबर, मंगलवार को होने वाला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में शाम 4.23 पर दिखाई देगा। इसके बाद ये ग्रहण पूरे देश में कहीं आंशिक और तो कहीं पूर्ण रूप से दिखाई देगा। ग्रहण का समापन शाम 6.19 पर होगा। इसके बाद उपच्छाया चंद्र ग्रहण शाम 7.26 बजे तक रहेगा, लेकिन इसकी कोई मान्यता नहीं रहेगी। ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले से शुरू होकर ग्रहण समाप्त होने तक रहेगा। आगे जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें…

पहले भी इन तिथियों पर बना है ग्रहण का संयोग
ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्र के अनुसार इस बार दीपावली पर सूर्य ग्रहण (25 अक्टूबर) और देव दीपावली (8 नवंबर) पर चंद्र ग्रहण का संयोग बना है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी ऐसा संयोग कई बार बन चुका है। साल 2012 और 1994 में भी ऐसा हो चुका है। साल 2012 में 13 नवंबर को दीपावली पर सूर्य ग्रहण और 28 नवंबर को देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण हुआ था। वहीं 1994 में 3 नवंबर को दीपावली पर सूर्य ग्रहण और 18 नवंबर को देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बना था। अब ऐसा संयोग 2040 में ऐसा संयोग देखने को मिलेगा। इस साल 4 नवंबर को दीपावली पर आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन ये भारत में नहीं दिखेगा, वहीं 18 नवंबर को देव दीपावली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण का संयोग बनोगा, ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

जानें 2023 में कब-कब होंगे ग्रहण?
साल 2022 जल्दी ही समाप्त होने वाला है। इसके बाद साल 2023 में भी कई बार चंद्र व सूर्य ग्रहण का संयोग बनेगा। साल क पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को होगा, लेकिन भारत में दिखाई न देने के कारण यहां इसकी कोई मान्यता नहीं रहेगी। इसके बाद 5 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, ये भी भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा। ये भी भारत में दृश्य नहीं होगा। साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसकी मान्यता रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Aghan Month 2022: 9 नवंबर से शुरू होगा हिंदू पंचांग का 9वां महीना अगहन, जानें क्यों खास है ये महीना?

Chandra Grahan 2022: इन 4 ग्रहों के संयोग से होते हैं ग्रहण, जानें ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज