
उज्जैन. भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरूआत सुबह 07.58 से होगी जो 11.25 मिनिट पर समाप्त होगा। ग्रहण का मध्यकाल लगभग 08:59 पर होगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, इसलिए इसे ब्लड मून कहा जा रहा है। ग्रहण का सूतक 15 मई, रविवार की रात 10:58 से शुरू होगा और 16 मई, सोमवार की सुबह 11.25 पर समाप्त हो जाएगा। ग्रहण से जुड़ी मान्यताओं का पालन इस दौरान किया जाएगा। आगे जानिए ग्रहण से जुड़ी खास बातें और आप कैसे घर बैठे लाइव देख सकते हैं चंद्रग्रहण…
कैसे देख सकते हैं चंद्रग्रहण लाइव? (How to watch lunar eclipse live?)
16 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका आदि स्थानों पर देखा जा सकता है। और जहां ये ग्रहण नहीं दिखाई वहां भी आप इसे लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको नासा के फेसबुक, यूट्यूब या आधिकारिक वेवसाइट पर जाना होगा। यहां सभी प्लेटफार्म पर आपको चंद्रग्रहण की लाइव स्ट्रीम देखने को मिलेगी। ये बहुत ही आसान तरीका है ब्लड मून को लाइव देखने का।
क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण? (What is a total lunar eclipse?)
खगोल शास्त्रियों के अनुसार, पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहते हैं, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देने लगता है। ये एक बड़ी खगोलीय घटना होती है जो साल में एक या दो बार ही दिखाई देती है। इस बार ये खगोलीय घटना 16 मई, सोमवार को होगी। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्रमा कुछ देर के लिए पृथ्वी की छाया से ढंक जाता है और दिखाई नहीं देता। इसी घटना को चंद्रग्रहण कहते हैं।
ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, जैसे ही ग्रहण समाप्त हो, वैसे ही सबसे पहले घर की साफ-सफाई करनी चाहिए और घर को पानी से साफ करना चाहिए। इसके बाद स्वयं भी स्नान करें। जो भी लोग ग्रहण का दान लेने आएं, उन्हें कपड़े, अनाज व अन्य चीजें जितनी हो सके दान करें। इससे ग्रहण का अशुभ प्रभाव कम होता है।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2022 date and Time: चंद्रग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब है यहां, जानिए जो आप जानना चाहते हैं
Chandra Grahan 2022: 16 मई को किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण? संभलकर रहें इस राशि के लोग और ध्यान रखें ये बातें
Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।