नवरात्रि में बन रहे हैं खरीदारी के लिए कई शुभ योग, जानिए किस दिन क्या खरीदना रहेगा फायदेमंद

Published : Oct 11, 2020, 12:45 PM IST
नवरात्रि में बन रहे हैं खरीदारी के लिए कई शुभ योग, जानिए किस दिन क्या खरीदना रहेगा फायदेमंद

सार

इस बार 17 अक्टूबर, शनिवार से देवी आराधना का पर्व नवरात्रि शुरू होगी। इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन की रहेगी यानी तिथियों में घट-बढ़ नहीं होगी।

उज्जैन. विजयादशमी 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। मतांतर के कारण कुछ स्थानों पर 25 अक्टूबर को भी दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, इस नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण हर दिन शुभ योग बन रहा है। इस कारण नवरात्रि में खरीदारी के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त रहेगा। माना जाता है कि देवी के इन नौ दिनों के दौरान की गई खरीदारी से समृद्धि और सुख बढ़ता है। आमतौर पर नवरात्रि में प्रॉपर्टी और व्हीकल की खरीदी-बिक्री शुभ मानी जाती है।

बन रहे हैं कई शुभ योग
पं. मिश्र के अनुसार, नवरात्रि में तिथि, वार और नक्षत्रों के संयोग से लगभग हर दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है। इन दिनों में 4 सर्वार्थसिद्धि, 1 त्रिपुष्कर और 4 रवियोग बनेंगे। इनके साथ ही सौभाग्य, धृति और आनंद योग भी रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश और खरीदी-बिक्री के लिए 22 अक्टूबर को बहुत अच्छा मुहूर्त है। वहीं, 19, 25 और 26 अक्टूबर को वाहन खरीदी का विशेष मुहूर्त है। नवरात्र के हर दिन बनने वाले शुभ योगों में नए कामों की शुरुआत करना श्रेष्ठ माना गया है।

17 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग
18 अक्टूबर, रविवार - त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग
19 अक्टूबर, सोमवार - सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग (विशेष मुहूर्त - व्हीकल खरीदी) 20 अक्टूबर, मंगलवार - सौभाग्य और शोभन योग
21 अक्टूबर, बुधवार - रवियोग
22 अक्टूबर, गुरुवार - सुकर्मा और प्रजापति योग (विशेष मुहूर्त - संपत्ति में निवेश और खरीदी-बिक्री)
23 अक्टूबर, शुक्रवार - धृति और आनंद योग
24 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग
25 अक्टूबर, रविवार - रवियोग (विशेष मुहूर्त - व्हीकल खरीदी)
26 अक्टूबर, सोमवार - रवियोग (विशेष मुहूर्त - व्हीकल खरीदी)
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज