मई 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, किन 5 राशि वालों चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा गुड लक?

साल 2022 का पांचवां महीना मई शुरू हो चुका है। धार्मिक और ज्योतिषिय दृष्टिकोण से देखें तो ये महीना बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही कई ग्रह राशि भी बदलेंगे। इसी महीने में साल का पहला चंद्रग्रहण भी होगा, हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा, जिससे इसका यहां कोई महत्व नहीं मना जाएगा।

Manish Meharele | Published : May 4, 2022 5:33 AM IST / Updated: May 04 2022, 11:15 AM IST

उज्जैन. मई में होने वाले ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इस महीने में 4 ग्रह चंद्रमा, सूर्य, मंगल और शुक्र राशि बदलेंगे, वहीं बुध ग्रह वक्री यानी टेढ़ी चाल चलेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग इस महीने में बनेंगे। अन्य ग्रहों में छोटी-मोटी हलचल देखने को मिलेगी। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। ज्योतिषियों के अनुसार इस महीने में होने वाले ग्रह परिवर्तन का शुभ प्रभाव 5 राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन लोगों का गुड लक बढ़ सकता है। आगे जानिए इस महीने में कब- कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा और किन राशियों पर इसका शुभ फल देखने को मिलेगा…

चंद्रमा का राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रमा की गति अन्य सभी ग्रहों से सबसे अधिक तेज होती है। ये ग्रह सबसे कम दिनों में राशि परिवर्तन करता है। मई माह में चंद्रमा हर सवा दिन में राशि बदलेगा।

सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस महीने ये ग्रह 14 मई को राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। 

Latest Videos

मंगल का राशि परिवर्तन
मंगल ग्रह इस समय मीन राशि में है। ये ग्रह 17 मई को मीन राशि में निकलकर मेंष में प्रवेश करेगा।

बुध का राशि परिवर्तन
बुध ग्रह इस समय वृषभ राशि में है। इस महीने ये ग्रह राशि तो नहीं बदलेगा लेकिन 10 मई को को ये ग्रह वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। इससे प्रभाव भी सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

शुक्र का राशि परिवर्तन 
वर्तमान मे ये ग्रह मीन राशि में है। ये ग्रह 23 मई को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा ।

इन राशियों को मिलेंगे शुभ फल
मई माह में होने वाले ग्रह परिवर्तनों का शुभ असर किन राशियों को मिलेगा, आगे जानिए…

वृषभ राशिफल (Taurus monthly Horoscope)
धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। अतिरिक्त कमाई भी इस समय हो सकती है। सरकारी कामों से फायदा होगा। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। जीवन साथी से हर तरह की खुशी प्राप्त होगी। आपसी समझ और तालमेल बेहतर रहेगा। नौकरी के लिए समय सब तरह से आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ देने वाली स्थितियां बन रही हैं। अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। सेहत के लिहाज से भी समय ठीक रहेगा। 

कन्या राशिफल (Virgo monthly horoscope)
परिवार के लिए अच्छी सूचनाएं आपको मिल सकती हैं। माता से सुख मिलेगा। नए कारोबार की रूपरेखा बनेगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। लक्ष्य प्राप्त होगा एवं संतान से सुख मिलेगा। यात्रा सुखद होगी एवं मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे। कोई बड़ा लाभ व्यापार में आपको मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। 

तुला राशिफल (Libra monthly Horoscope)
ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग और अच्छी खबर आ सकती है। कोई धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है। परिवार के साथ एंजाय करने के लिए कई मौके इस महीने में आएंगे। दाम्पत्य जीवन शुभ रहेगा। संतान का सुख मिल सकता है। नौकरी में समय आपके लिए काफी लाभकारी रह सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio monthly Horoscope)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार उत्तम रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। भाग्य का सहारा मिलेगा। पुराने अटके कार्य संपन्न होंगे। विदेश जाने वालों सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। इस महीने आपको जॉब में किस्मत का काफी सहारा मिलेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत के लिए समय बेहतरीन रह सकता है। 

मकर राशिफल (Capricorn monthly Horoscope)
बुद्धि कौशल का विकास होगा। आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं सहयोग भी मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। सुख की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य के लिए समय बेहतरीन हो सकता है। सब तरह से समय अनुकूल होगा। नौकरी और बिजनेस के लिए ये समय सामान्य रहेगा, किसी तरह का कोई नुकसान होने के योग नहीं बन रहे हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

ये भी पढ़ें-

मासिक राशिफल: मई 2022 में किन लोगों का साथ देगी किस्मत और किन राशि वालों का बढ़ेगा बेड लक, जानिए संपूर्ण राशिफल


मई 2022 में इन 2 दिन करें भगवान विष्णु की पूजा और ये 3 उपाय, आपकी हर परेशानी हो सकती है दूर

Chanakya Niti: बनना चाहते हैं अमीर तो ये 5 काम भूलकर भी न करें, नहीं तो देवी लक्ष्मी कभी नहीं आएगी आपके घर

 

Share this article
click me!

Latest Videos

10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें