Horoscope Today आज का राशिफल 4 मई 2022: मेष वालों को मिलेगा बड़ा पद, कर्क वालों को होगा फायदा

आज (4 मई, बुधवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। बुधवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

Manish Meharele | / Updated: May 04 2022, 05:00 AM IST

उज्जैन. बुधवार को दोपहर में चंद्रमा वृष राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। शनि कुंभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज अगर आप किसी के साथ धन का लेनदेन करना चाहते हैं तो पहले परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें। आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को प्रमोशन मिलने के कारण पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। इन्हें कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
नौकरी से जुड़े लोगों को आज सावधान रहकर काम करना होगा क्योंकि आपके अपने ही लोग आपकी चुगली मैनेजमेंट से कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में फैसला सोच-समझकर लें। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशानी में डाल सकती है। किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। लाइफ पार्टनर आपके पूरा साथ देगा। 
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं व दीपक लगाएं। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना होगा और दूसरों के विवादों से दूरी बनाकर रखनी होगी। छोटी सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है। आपने क्रोध किया, तो आपके शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपके लिए धन से जुड़े मामलों में ज्यादा निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव एनर्जी से भरा रहेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए बेहतर रिश्ते आ सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य भी आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। समय आपके अनुकूल है लेकिन पैसा सोच-समझकर खर्च करें। नहीं तो बाद में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। इस पैसे की फिजूलखर्ची न करें, इसे बचाकर रखें। संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े मामले किसी अनुभवी की सलाह पर लें तो बेहतर रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ लोग किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। इस समय आपको शांत रहना होगा।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में चावल का दान करें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। संतान की उच्च शिक्षा में आ रही समस्या को सुलझाने में आज सफलता मिलेगी। आज आपको धैर्य व संयम से काम लेना होगा, तभी परेशानी का हल निकाल पाएंगे।  जो लोग लंबे समय से अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, उन्हें आज अपनी आय को ध्यान मे रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। 
उपाय- चिड़िया के लिए छत पर अनाज रखें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें, नहीं तो किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कोई कलह चल रही थी, तो आज वो भी खत्म हो जाएगी। जिससे आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता हाथ लगेगी।
उपाय- छोटे बच्चों को चाकलेट या मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप किसी भी मामले में किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। नहीं तो किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहने वाला है। कोई कानूनी कार्य लम्बे समय से रुका पड़ा है, तो उसमें आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है। हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है। आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपको हर काम में ईमानदारी रखनी होगी। बड़े फैसले से पहले परिजनों से सलाह अवश्य लें। कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप योग व ध्यान से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से मदद मिलने से परेशानी दूर हो सकती है। बिजनेस को लेकर दूर-दराज की यात्रा का योग बन रहा है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। 
उपाय- घर की छत पर केसरिया ध्वज लगाएं। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
जो अगर आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो उसे टाल दें। चोट-मोच के योग बन रहे हैं। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। साझेदारी में किए गए कामों में सफलता मिल सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर न उलझें, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खिंच सकता है। संतान को कोई बड़ी सफलता आज मिल सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं। 

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ ऐसे बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनके शत्रु  उनसे लाभ लेने की पूरी कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। अगर कोई आपसे विवाद करना चाहे तो उसे समझा-बुझाकर शांत रखें।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने काम की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आज आपको किसी को पैसा उधार न दें, नहीं तो पैसा अटक सकता है। माता-पिता आपके किसी काम से नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में कोई आपका पैसा रोक सकता है। समय अनुकूल नहीं है जो फैसला लें सोच-समझकर ही लें। 
उपाय- पीले फलों का दान करें।

 

Share this article
click me!