मिथुन राशि में बुध और राहु की युति से सुधरेगी देश की आर्थिक स्थिति, ऐसा होगा 12 राशियों पर असर

24 मई से बुध स्वयं की राशि मिथुन राशि में आ गया है। बुध ग्रह बिजनेस और लेनदेन का कारक ग्रह है। मिथुन राशि में बुध शुभ फल देता है। इस राशि में पहले से ही राहु है।

Asianet News Hindi | Published : May 28, 2020 6:31 PM IST

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, बुध और राहु के एकसाथ होने से लोगों के लेन-देन बढ़ेंगे। कुछ लोगों को निवेश में फायदा मिल सकता है। देश की आर्थिक स्थिति के लिए भी ये ग्रह-स्थिति शुभ रहेगी। जानिए कैसा होगा 12 राशियो पर बुध और राहु की युति का असर-

मेष- मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। बुध और राहु की युति से आपको कई मामलों मे किस्मत का साथ मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी। नौकरी और बिजनेस में किए गए काम का पूरा फायदा भी आपको मिल सकता है। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। दूर स्थानों की यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

वृष- बुध के राशि बदलने से आपको सोच-समझकर बोलना होगा। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। लेन-देन और निवेश में सावधानी रखनी होगी, लेकिन सोच-समझकर किया गया निवेश आपको फायदा दे सकता है। ऐसे निवेश में आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है। कामकाज और बिजनेस को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं।

मिथुन- आपको अपने बातचीत के तरीके में बदलाव करना चाहिए। आपकी कही किसी बात से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए समय शुभ रहेगा। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कागजी काम हो सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं।

कर्क- बुध के राशि प्रभाव से आपकी मेहनत बढ़ सकती है। दौड़-भाग और तनाव वाला समय रह सकता है। कन्फ्यूजन भी बना रहेगा। आपके कामकाज से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। दूर स्थान के लोगों से जरूरी बात हो सकती है।

सिंह- बुध के राशि बदलने से आपकी इनकम बढ़ सकती है। कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है जो बहुत समय से अधूरी है। नई चीज़ों को जानने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा और आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से हो सकती है, जो आने वाले समय में आपके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। बुध के प्रभाव से लेन-देन और निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा।

कन्या- इस राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। इन दिनों में किए गए कामों का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। अधिकारी और बड़े लोगों से मदद मिलेगी। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी। सेहत के मामले में समय अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फायदा मिल सकता है।

तुला- बुध के प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिल सकता है। आंकड़ो से जुड़ा कोई नया काम आपको मिल सकता है। डेटा से जुड़ा काम भी करेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी और किस्मत का साथ भी मिलेगा। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- बुध के कारण आपको लेन-देन और निवेश में संभलकर रहना होगा। मेहनत का फायदा कम ही मिल पाएगा। इन दिनों में कोई सौदा करेंगे तो फायदा कम ही मिल पाएगा। सेविंग खर्च हो सकती है। सोच-समझकर बोलना होगा। आपकी पर्सनल बातें भी उजागर हो सकती हैं। नौकरी और बिजनेस में किसी पर भरोसा न करें। सेहत को लेकर संभलकर रहना होगा। शेयर मार्केट और कमोडिटी में निवेश न करें।

धनु- नौकरी और बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इनकम बढ़ने की भी संभावना है। लेकिन बुध के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामकाज में भी रुकावटें आने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

मकर- बुध के प्रभाव से आापका खर्चा बढ़ सकता है। मेहनत करेंगे लेकिन किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। सेहत के लिए समय ठीक नही है। दूर स्थान के लोगों से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। अपनी बनाई योजनाओं में आपको बदलाव करना पड़ सकता है। लेन-देन और निवेश में संभलकर रहना होगा।

कुंभ- बुध के राशि बदलने से कामकाज से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती है। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। बिजनेस संबंधी योजना और निवेश करने के लिए समय अच्छा है। संतान संबंधी मामलों में चिंता खत्म होगी। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। नौकरी और बिजनेस में कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन- बुध के राशि बदलने से रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। उनसे फायदा भी मिलेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। पदोन्नति और इनकम बढ़ने के योग हैं। माता से सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी या कोई व्हीकल खरीदने का मन बना सकते हैं। निवेश और लेन-देन के लिए समय अच्छा रहेगा।

Share this article
click me!