रोहिणी नक्षत्र में सूर्य ने किया प्रवेश, 7 जून तक इन 6 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Published : May 28, 2020, 12:54 PM IST
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य ने किया प्रवेश, 7 जून तक इन 6 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

सार

25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आ गया है, जिससे मौसम संबंधी बदलाव होंगे। वहीं 12 राशियों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार सूर्य के प्रभाव से मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों के व्यवहार में आक्रामकता आ सकती है। कामकाज में रुकावटें आने की संभावना भी है। इस तरह 7 जून तक 12 में से 6 राशियों के लिए समय ठीक नहीं है। इनके अलावा अन्य 6 राशियों के लिए फायदे वाला समय रहेगा। जानिए 12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा असर

मेष- रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं। सूर्य के प्रभाव से आपके स्वभाव में आक्रामता बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी। विवाद और तनाव भी बढ़ेगा। चोट लगने की संभावना है।

वृष- सूर्य के प्रभाव से बड़े काम हो सकते हैं। समय अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार हो सकता है। मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। नई योजनाएं बनेंगी। उन पर काम होगा। किए गए पुराने कामों का फायदा भी मिलेगा।

मिथुन- रोहिणी नक्षत्र का सूर्य आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। आप गुस्से में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। शारीरिक परेशानी वाला समय रहेगा। शरीर की गर्मी से सिर और आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कर्क- सूर्य का अपने मित्र नक्षत्र में होना आपके लिए शुभ है। सूर्य के प्रभाव से सोचे हुए काम हो सकते हैं। बड़े लोगों की मदद मिल सकती है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। पारीवारिक सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है। संतान सुख भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह- सूर्य आपकी ही राशि का स्वामी है। रोहिणी नक्षत्र का सूर्य बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाएगा। नई योजनाएं बनाएगा। प्रॉपर्टी संबंधी बड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। नए कामों की शुरुआत हो सकती है। पुराने कामों का फायदा भी इन दिनों में मिल सकता है। 

कन्या- रोहिणी नक्षत्र का सूर्य आपकी योजनाएं पूरी करवा सकता है। नौकरी और बिजनेस में बड़े काम शुरू हो सकते हैं। कामकाज की रुकावटें दूर हो सकती हैं। मेहनत बढ़ेगी। उसका फायदा भी मिलेगा। बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। सेहत के मामलों में समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी।

तुला- सूर्य के कारण आपके स्वभाव में आक्रामकता आ सकती है। शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। सेहत के मामलों में सावधान रहना होगा। अधिकारियों से विवाद होने की संभावना है। कामकाज को लेकर तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव का समय रहेगा। खर्चा भी बढ़ने की संभावना है।

वृश्चिक- आपके सुख में कमी आ सकती है। सेहत के मामलों में संभलकर रहना होगा। सिर और आंखों में दर्द हो सकता है। सेहत को लेकर संभलकर रहना होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। गुस्से में और बिना सोचे समझे बोलने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। खर्चा बढ़ने की संभावना है।

धनु- सेहत को लेकर सावधान रहें। विवाद का समय रहेगा। यात्राएं होने के योग बन रहे हैं। दूर स्थान के लोगों से मुलाकात या बातचीत होने की संभावना है। पैसा ज्यादा खर्चा हो सकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। कई मामलों में किस्मत का साथ भी नहीं मिल पाएगा।

मकर- समय अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। संतान की सेहत में सुधार हो सकता है। संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। निवेश को लेकर योजनाएं बन सकती हैं। महत्वपूर्ण पैतृक मामलों में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ- माता से प्रेम बढ़ेगा। सेहत में सुधार हो सकता है। रोजमर्रा के कामकाज को लेकर तनाव रहेगा। वैवाहिक सुख में कमी आ सकती है। बिजनेस में साझेदार से विवाद हो सकता है। जरूरी काम निपटाने में कोई गलती हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद हो सकता है।

मीन- सूर्य के प्रभाव से आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। नए लोगों से मुलाकात और बातचीत हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी महत्वपूर्ण काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज