10 मार्च तक बुध चलेगा टेढ़ी चाल, किसे मिलेगा फायदा और किसे हो सकता है नुकसान?

Published : Feb 18, 2020, 11:06 AM IST
10 मार्च तक बुध चलेगा टेढ़ी चाल, किसे मिलेगा फायदा और किसे हो सकता है नुकसान?

सार

वर्तमान में बुध कुंभ राशि में है और 7 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। बुध कुंभ राशि में 17 फरवरी, सोमवार से वक्री हो चुका है। अब 10 मार्च तक बुध इसी स्थिति में रहेगा, इसके बाद पुन: मार्गी यानी सीधा हो जाएगा।

इसके बाद 7 अप्रैल को बुध राशि बदलकर मीन में आ जाएगा। इस तरह बुध की स्थिति में लगातार बदलाव होता रहेगा। ऐसे में बुध के इस वक्री गति से गोचर करने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 17 फरवरी से 10 मार्च तक बुध के वक्री होने से आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा समय-

मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। कर्जा खत्म हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की संभावना है।

वृष
शेयर मार्केट में फायदा हो सकता है। योजनाएं पूरी होंगी। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक मामलों के लिए समय शुभ रहेगा। सेहत को लेकर सावधान भी रहना होगा।

मिथुन
यात्राएं करनी पड़ सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इनकम बढ़ सकती है। आगे बढ़ने के नए मौके भी मिल सकते हैं। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।

कर्क
आपकी बचत खत्म हो सकती है। खर्चा भी बढ सकता है। आपको वाहन सावधानी से चलाने होंगे। लेन-देन के मामालों में भी संभलकर रहना होगा। कागजी कामों में किसी पर भी बहुत ज्यादा विश्वास न करें।

सिंह
सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। सुख-सुविधाएं भी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। नया वाहन या अचल संपत्ति भी खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

कन्या
सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। दूर स्थान की यात्राएं हो सकती हैं। इन दिनों में कर्जा बढ़ सकता है। लेन-देन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

तुला
योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। संतान संबंधी चिंता होने से आप परेशान रहेंगे। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। अनचाही यात्राओं के योग भी बन सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक
प्रॉपर्टी संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। वाहन में खराबी आ सकती है और खर्चा भी करना पड़ सकता है। सुख में कमी आएगी। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

धनु
पराक्रम बढ़ सकता है। छोटी दूरी की यात्राओं का योग भी बनेगा। आपका साहस बढ़ सकता है। मेहनत भी बढ़ेगी और इसके अनुसार इनकम में वृद्धि होने की भी संभावना है।

मकर
सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। चोट लगने की संभावना है। परिवार में गलतफहमी हो सकती है। धन हानि हो सकती है। इसके अलावा आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

कुंभ
रोजमर्रा के कामों से जुड़ी योजनाएं बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। चोट लगने की संभावना बन रही है। लेन-देन और निवेश में आपको फायदा मिल सकता है।

मीन
धन लाभ हो सकता है तो खर्चा भी बढ़ने की संभावना बन रही है। अचानक यात्राएं हो सकती हैं। बिजनेस से जुड़ी या कार्यक्षेत्र संबंधी यात्राओं के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज