Monthly Horoscope मासिक राशिफल दिसंबर 2021: इस महीने होगा सूर्यग्रहण, 4 ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा रहेगा ये महीना

साल 2021 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। इस महीने में चंद्रमा के अलावा 4 ग्रह राशि बदलेंगे। साथ ही साल का अंतिम सूर्यग्रहण (4 दिसंबर, शनिवार) भी होगा। सबसे पहले 5 दिसंबर को मंगल ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

Asianet News Hindi | Published : Nov 29, 2021 12:04 PM IST

उज्जैन. 16 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेंगे। 19 दिसंबर को शुक्र व्रकी होकर भ्रमण करेंगे। महीने के अंत में 29 दिसंबर को बुध का मकर राशि में गोचर होगा और माह के आखिर में यानी 30 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में वक्री हो जाएंगे। इस महीने में शनिश्चरी अमावस्या, मोक्षदा एकादशी, दत्त पूर्णिमा और सफला एकादशी सहित कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना…

मेष दिसंबर 2021 राशिफल (Aries December 2021 Horoscope)
इस महीने में राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का छठे भाव में, मंगल तुला राशि का सातवें भाव में, केतु-सूर्य-बुध वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शुक्र धनु राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ शांतिपूर्ण रहेगा। खरीदारी में समय व्यतीत होगा। 3 व 4 को आठवां चंद्रमा परेशानी का कारण बन सकता है। अपने अहंकार पर काबू रखें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। संतान से जुड़े कामों में अड़चने आ सकती हैं। 5 के बाद कामों में गति आएगी। आप कुछ नया करना चाहेंगे। महीने का दूसरा सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। सुखद यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। किसी वजह से काम से ध्यान भटक सकता है। 21 के बाद का समय आपका आत्मविशवास डगमगा सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। जीवन में आगे बढ़ने के मौके हाथ से निकल सकते हैं। महीने के अंत में सातवां चंद्रमा जीवन में शांति का संचार करेगा। आपकी साख बढ़ेगी। संबंधों में मजबूती आएंगी।

वृषभ दिसंबर 2021 राशिफल (Taurus December 2021 Horoscope)
इस महीने में राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कन्या राशि का पांचवें भाव में, मंगल तुला राशि का छठे भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र धनु राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत अपेक्षाकृत ठीक रहेगी। संतान से चल रहा विवाद खत्म होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जल्दबादी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में समय खराब होगा। 8 से 15 दिसंबर के बीच लाभ के कई मौके मिलेंगे। यह समय लोगों से संबंध बनाने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी आदर्श व्यक्ति से प्रेरित रहेंगे। आप व्यापार में नई तकनीक अपनाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। 19 से 21 दिसंबर के बीच आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। रुके हुए मामलों में गति आएगी। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। 24 दिसंबर के बाद किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। आपका कोई बनाय-बनाया काम बिगड़ सकता है। महीने के अंतिम दिनों में आप मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे।
 

मिथुन दिसंबर 2021 राशिफल (Gemini December 2021 Horoscope)
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का चौथे भाव में, मंगल तुला राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शुक्र धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहला सप्ताह अनुकूल रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आय में बढोत्तरी होगी। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस समय लोगों को आपसे उम्मीदें बढ़ जाएंगी। लेकिन हेल्थ थोड़ा परेशान कर सकती है। 8-9 को आठवां चंद्रमा तकलीफें बढ़ा सकता है। मानसिक तनाव अचानक बढ़ जाएगा। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। 12 दिसंबर के बाद प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में चली आ रही समस्या का निराकरण होगा। महीने के तीसरे सप्ताह में पति-पत्नी के बीच कोई बड़ा विवाद हो सकता है। कामकाज में भी विशेष लाभ नहीं मिलेगा। 24 से 26 के बीच में आपकी मुलाकात कुछ दिलचस्प लोगों से होगी। जीवन में आनंद व उल्लास का वातावरण रहेगा। कामकाज में नए तरीके आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
 

कर्क दिसंबर 2021 राशिफल (Cancer December 2021 horoscope)
इस महीने में चंद्रमा कन्या राशि का तीसरे भाव में, मंगल तुला राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शुक्र धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में मेहनत तो खूब करेंगे तो लेकिन उतना परिणाम नहीं मिल पाएगा। घर में मेहमानों के आने-जाने से लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जुएं-सट्टे में नुकसान हो सकता है। 4 दिसंबर के बाद संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय उत्तम सुखों की प्राप्ति होगी। आपके आय बढ़ाने के प्रयास सफल साबित होंगे। सातवां चंद्रमा सुख प्रदान करेगा। 10 दिसंबर के बाद कोई बड़ा संकट आपके ऊपर आ सकता है। कोई गलत काम आपके हाथों से हो सकता है। 16 से 23 के बीच व्यापारिक यात्रा हो सकती है। भूमि की खरीद-फरोख्त से फायदा होने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों के संबंध तय हो सकते हैं। महीने के अंतिम दिनों में बच्चों व परिवार के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपका सम्मान हो सकता है।

सिंह दिसंबर 2021 राशिफल (Leo December 2021 Horoscope)
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का दूसरे भाव में, मंगल तुला राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शुक्र धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में तनाव कम रहेगा। गुरु के सातवें भाव में होने से आप अपनी क्षमता व बुद्धिमानी का उपयोग कर भविष्य की योजना बनाएंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। 5-6 दिसंबर की किसी की बातों में आकर आप अपना पैसा कहीं गलत जगह इन्वेस्ट कर सकते हैं। 9 दिसंबर के बाद आप पर काम का जबरदस्त बोझ आ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। महीने के मध्य में आपका रुझान धर्म-कर्म की ओर हो सकता है। 19 से 21 के बीच में लाभ स्थान पर चंद्रमा होने से धन लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी चिंतामुक्त रहेंगे। वरिष्ठ लोगों को मार्गदर्शन मिलेगा। 24 से 31 के बीच का समय आपके लिए सुख-शांति वाला रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप दिल की बजाए दिमाग से काम लेंगे।
 

कन्या दिसंबर 2021 राशिफल (Virgo December 2021 horoscope)
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का लग्न में, मंगल तुला राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शुक्र धनु राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवे भाव में, गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में चंद्र और मंगल की युति बन रही है, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। किसी नए बिजनेस के लिए योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कोई उपहार इस समय आपको मिल सकता है। 5 और 6 दिसंबर को पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में आपकी तबीयत कुछ ठीक नहीं रहेगी। आप खुद पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। 16 दिसंबर के बाद आर्थिक मामलों में संभल कर रहना होगा। इस समय आप थकान का अनुभव करेंगे। 19 दिसंबर के बाद आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका रुझान आध्यात्म की ओर बढ़ सकता है। सुखद यात्रा के योग इस समय बन रहे हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में वैवाहिक सुख में कमी आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। 31 दिसंबर का दिन धनदायक रहेगा।
 

तुला दिसंबर 2021 राशिफल(Libra December 2021 Horoscope)
इस महीने मंगल तुला राशि का लग्न में, बुध-सूर्य-केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शुक्र धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवे भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 सितंबर के बीच दूसरा चंद्रमा फायदे के योग बना रहा है। इस दौरान सुखद यात्रा हो सकती है। उपहार भी मिल सकते हैं। खानपान का लुत्फ उठाएंगे। नया निवेश करने के लिए यह समय बेहतर है। 8 और 9 दिसंबर को खर्च अधिक होने के कारण बजट बिगड़ सकता है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। 14 दिसंबर के बाद किसी सामूहिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी ठीक से निभा पाएंगे। 18 दिसंबर के बाद किसी कारण मन उदास हो सकता है। आपका लालचीपन नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे आपकी छवि लोगों के सामने धूमिल हो सकती है। महीने का अंतिम सप्ताह हास-परिहास और मनोरंजन में व्यतीत होगा। इस समय आप निवेश करने के मूड में रहेंगे। पुराने दिनों को याद कर खुश होंगे। दूसरों की समस्याओं से आप चिंतित हो सकते हैं।
 

वृश्चिक दिसंबर 2021 राशिफल (Scorpio December 2021 Horoscope)
इस महीने सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जाएगा। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। 5 और 6 दिसंबर को मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। हाथ में लिया हर काम समय पर पूरा होगा। आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मेहनत कर सकते हैं। 8 से 15 दिसंबर के बीच कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। इस समय व्यर्थ के विवादों में ना पड़े। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं इस समय हो सकती हैं। आप के सम्मान में कमी आएगी। 16 दिसंबर के बाद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। 19 से 21 दिसंबर के बीच आठवां चंद्रमा विद्यार्थियों को भ्रमित करेगा। यात्रा में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महीने का अंतिम सप्ताह अनुकूल रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। बिजनेस और नौकरी में तरक्की होगी।

 

धनु दिसंबर 2021 राशिफल (Sagittarius December 2021 Horoscope)
इस महीने शुक्र धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का दसवें भाव में, मंगल तुला राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में आपका झुकाव धार्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। किसी की सलाह आपके काम आ सकती है। रिश्तेदारों से संबंध पहले से बेहतर होंगे। 3 और 4 दिसंबर को आपके हाथों कोई गलत काम हो सकता है। आलस्य का भाव मन में रहेगा। 8 से 15 दिसंबर के बीच का समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। घर-परिवार में सभी लोग आपको आदर देंगे। 13 दिसंबर के बाद बेकार के कामों में समय नष्ट होगा। कोई बुरी घटना आपके साथ हो सकती है। 17-18  दिसंबर को समय आपके पक्ष का रहेगा। कोई चाहकर भी आपका बुरा नहीं कर पाएगा। नया वाहन खरीदने के योग इस समय बन रहे हैं। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 22-23 दिसंबर को  आठवां चंद्रमा समस्याओं का कारण बन सकता है। 24 दिसंबर के बाद धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस समय किसी को पैसा उधार ना दें। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।
 

मकर दिसंबर 2021 राशिफल (Capricorn December 2021 Horoscope)
इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का नौवें भाव में, मंगल तुला राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 दिसंबर के बीच किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं। नौकरी में आपको कुछ नया अवसर मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों के कारण परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। सातवा चंद्रमा आपके उन्नति के द्वार खोल सकता है। मित्र और सहयोगी हर स्थिति में आपका साथ देंगे। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में इस समय आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। कामकाज में कुछ नए अवसर आपको मिल सकते हैं। 16 से 23 दिसंबर के बीच शत्रु सक्रिय रहेंगे। हर काम सोच-विचार कर करें। जल्दबाजी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। कोई उपहार या इनाम मिलने से खुशी मिलेगी। आप पूर्ण आशावादी होकर अपना काम करेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आठवां चंद्रमा आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

 

कुंभ दिसंबर 2021 राशिफल (Aquarius December 2021 Horoscope)
इस महीने में गुरु कुंभ राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का आठवे भाव में, मंगल तुला राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शुक्र धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 दिसंबर के बीच कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप स्वयं को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी व्यापारिक डील इस समय हो सकती है। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। महीने के दूसरे सप्ताह में काम का बोझ अधिक होने के कारण थकान का अनुभव करेंगे। नई प्रॉपर्टी इस समय खरीद सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आएगी। किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आय से अधिक खर्च हो सकता है। किसी प्रियजन की सेहत को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आता हुआ पैसा अटक सकता है। इस समय यात्राओं का जोर रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से मुलाकात होगी। 24 से 31 दिसंबर के बीच व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। नए साल के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। इस समय आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन दिसंबर 2021 राशिफल (Pisces December 2021 Horoscope)
इस महीने राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का सातवें भाव में, मंगल तुला राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शुक्र धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 दिसंबर के बीच संतान के भविष्य को लेकर चिंता का भाव मन में रहेगा। किसी काम में गलती का खामियाजा भविष्य में भुगतना पड़ेगा। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आपके साहस में कमी आएगी। आपके ज्ञान में बढ़ोत्तरी होगी। आपको अपने काम से पहचान मिलेगी। बिजनेस बढ़ाने के लिए विज्ञापन का सहारा लेना पड़ेगा। 16 से 23 दिसंबर के बीच आपको आग और पानी से सावधान रहने की जरूरत है। हेल्थ में की गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई आपको झूठे केस में फंसा सकता है। आठवां चंद्रमा सफलता में बाधक बनेगा। किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा।
 

Share this article
click me!