palmistry: हथेली में शनि पर्वत पर हो ऐसा निशान हो तो व्यक्ति आजीवन रहता है कुंवारा

वैदिक ज्योतिष की तरह ही हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) में भी शनि का प्रभाव विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर विशेष रूप से पड़ता है। जिस प्रकार जन्मकुंडली में शनि खराब होने पर व्यक्ति का जीवन कष्टमय बना रहता है, कोई न कोई परेशानी उसे घेरे ही रहती है, विवाह में बाधाएं आती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 28, 2021 4:31 PM IST

उज्जैन. हस्तरेखा (Palmistry) में यदि शनि पर्वत दूषित है, दबा हुआ है, कमजोर है या उस पर कोई अशुभ चिह्न बना हुआ है तो व्यक्ति को उनके अनुसार फलों का भोग करना पड़ता है। वहीं इस पर्वत पर अगर कोई शुभ चिह्न है तो इसका फायदा भी जीवन में मिलता है। शनि पर्वत की स्थिति से ही जीवन में तरक्की, बिजनेस में सफलता आदि चीजों के बारे में पता लगाया जा सकता है। आगे जानिए शनि पर्वत पर बने विभिन्न चिह्नों के बारे में…

1. हथेली में शनि पर्वत मध्यमा अंगुली के नीचे होता है। भाग्य रेखा इसी पर्वत पर आकर समाप्त होती है। इसलिए शनि का सीधा संबंध भाग्य से होता है।
2. यदि शनि पर्वत पर एक रेखा हो तो व्यक्ति को जबर्दस्त भाग्य का साथ मिलता है। एक से अधिक रेखाएं हों तो व्यक्ति के जीवन में निरंतर बाधाएं आती रहती हैं।
3. शनि पर्वत पर आपस में काटती हुई रेखाएं हों तो यह दुर्भाग्य और चिंताओं की सूचक हैं।
4. शनि पर्वत पर बिंदु हो तो अचानक घटनाएं होती हैं। क्रॉस का चिह्न हो तो यह शारीरिक कमजोरी और नपुंसकता का प्रतीक है।
5. नक्षत्र हो तो मनुष्य में हत्या करने की भावना आ जाती है। वर्ग हो तो यह अनिष्टों से बचाव का सूचक है।
6. यदि शनि पर्वत पर वृत्त का चिह्न हो तो व्यक्ति की रुचि विवाह करने में नहीं रहती है। यह आजीवन कुंवारा रहता है।
7. त्रिकोण हो तो व्यक्ति रहस्यमयी कार्यों में रुचि रखता है। जाल बना हुआ हो तो इसे भाग्य का साथ नहीं मिलता।
8. अगर किसी की हथेली पर शनि पर्वत में अच्छा उभार होने के साथ-साथ सूर्य और गुरु पर्वत में भी अच्छा उभार बना हुआ होता है तो ऐसे लोग बहुत ही धनवान और भाग्यशाली होते हैं। बुद्धि और मेहनत के बल पर ये अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।
9. शनि पर्वत पर अशुभ चिह्न हो तो शनिदेव की पूजा और उपाय करने चाहिए, जिससे शनि पर्वत से जुड़ी अशुभ फलों में कमी आ सकती है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

संतान रेखा पर तिल या लाल निशान का होना होता है अशुभ, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की हथेली में होते हैं ऐसे खास निशान, उन पर बनी रहती है देवी-देवताओं की कृपा

हथेली की रेखाओं और चिह्नों से जानिए कब बनेगा और कैसा होगा आपका मकान?

हथेली की ये रेखाएं और निशान देते हैं सुख-समृद्धि और धन से जुड़े मामलों के संकेत

तलवों के निशान और रेखाएं भी बनाती हैं भाग्यशाली, बताती है कैसा होगा आपका भविष्य

Read more Articles on
Share this article
click me!