
उज्जैन. हर व्यक्ति आने वाले नए साल 2023 (New Year 2023) का स्वागत करने के लिए तैयार है। साल का पहले दिन ज्योतिषिय दृष्टिकोण से भी काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन एक नहीं कई शुभ योग बनेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार वैश्विक नववर्ष 2023 की शुरूआत रविवार से हो रही है। रविवार भगवान सूर्य का दिन है। साल की शुरूआत रविवार को होने से ये बहुत ही खास रहेगा। आगे जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे…
इस शुभ योग में होगा 2023 का सूर्योदय
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, 1 जनवरी 2023, रविवार को अश्विनी नक्षत्र दोपहर 12.38 तक रहेगा। रविवार को अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा सुबह 07:24 तक शिव योग भी रहेगा। इसके बाद सिद्ध नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इस तरह साल के पहले दिन 3 शुभ योग बनना अच्छे संकेत है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 से 12.45 मिनट तक रहेगा।
रविवार से होगी नए साल की शुरूआत
इस बार नए साल की शुरूआत रविवार से हो रही है। रविवार सूर्यदेव से संबंधित है जो ग्रहों के राजा तो है ही साथ ही पंचदेवों में से एक भी है। किसी भी काम की शुरूआत के लिए भी ये दिन शुभ माना जाता है। सूर्यदेव की पूजा से समाज में मान-सम्मान मिलता है और हर तरह की परेशानी भी दूर हो सकती है। 1 जनवरी की सुबह आनंद और शिव में सूर्यदेव को अर्घ्य देने से पूरे साल इसके शुभ फल प्राप्त होंगे।
बनेगा ग्रहों का ये शुभ योग भी
साल 2022 के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर की शाम को बुध ग्रह वक्री स्थिति में धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य पहले से स्थित है। इस तरह धनु राशि में बुध और सूर्य की युति बनेगी। बुध और सूर्य के एक साथ होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इसे राजयोग भी कहा जाता है। इसी राजयोग में साल 2023 की शुरूआत होगी।
ये भी पढ़ें-
Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?
Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।