भविष्य पुराण: सूर्यदेव को बिल्व पत्र चढ़ाने से मिल सकती है धन-संपत्ति

Published : Jan 30, 2020, 11:18 AM IST
भविष्य पुराण: सूर्यदेव को बिल्व पत्र चढ़ाने से मिल सकती है धन-संपत्ति

सार

हिंदू धर्म में रोज सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने और उनकी पूजा करने का विधान है। भविष्य पुराण में सूर्यदेव को प्रसन्न करने के अनेक उपाय बताए गए हैं।

उज्जैन. हिंदू धर्म में रोज सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने और उनकी पूजा करने का विधान है। सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है क्योंकि वे हमें दिखाई देते हैं। भविष्य पुराण में सूर्यदेव को प्रसन्न करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। भविष्य पुराण में ये भी बताया गया है कि सूर्यदेव को क्या चढ़ाने से उसका क्या फल मिलता है। आज हम आपको वही बता रहे हैं...

1. सूर्यदेव को बिल्व वृक्ष के पत्ते अर्पित करने से धन-संपत्ति मिल सकती है। सफेद कमल चढ़ाने से सौभाग्य, मंदार के फूल चढ़ाने से कुष्ठ रोगों का नाश होता है।

2. सूर्यदेव को कनेर के फूल सबसे अधिक प्रिय है। जो व्यक्ति सूर्यदेव को कनेर के फूल चढ़ाता है, उसकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

3. सूर्यदेव को मौलसिरी के फूलों की माला चढ़ाने से गुणवती कन्या से विवाह होता है। पलाश के फूल चढ़ाने से संकटों का नाश होता है। बेला के फूलों से पूजा करने से सूर्यलोक की प्राप्ति होती है।

4. सूर्यदेव को कमल के फूल चढ़ाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। मल्लिका के फूल (बेला फूल की एक प्रजाति) अर्पित करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

5. सूर्यदेव के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाने से आंखों से संबंधी रोग नहीं होते। महुए के तेल का दीपक लगाने से सौभाग्य मिलता है। तिल के तेल का दीपक लगाने से सूर्यलोक की प्राप्ति होती है।

6. सूर्यदेव की पूजा लाल चंदन से करने पर हर कामना पूरी होती है। चमेली के फूल अर्पित करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। कुंकुम से पूजा करने पर भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज