राशिफल: गुरुवार को 4 शुभ योगों में बीतेगा दिन, जानें क्या होगा आपकी लाइफ पर असर

Published : Jan 29, 2020, 08:00 PM IST
राशिफल: गुरुवार को 4 शुभ योगों में बीतेगा दिन, जानें क्या होगा आपकी लाइफ पर असर

सार

गुरुवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सिद्धि व सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं।

उज्जैन. 30 जनवरी, गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 1.15 के बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। गुरुवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सिद्धि व सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष राशि
फायदा-
संतान से सुख प्राप्त होगा। किसी नए काम की ओर अग्रसर होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।
नुकसान- कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। किसी से विवाद भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी की पूजा करें और लाल वस्त्र अर्पित करें।

वृष राशि
फायदा-
कोई शुभ समाचार आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- कोई दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी में तनाव हो सकता है।
उपाय- तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

मिथुन राशि
फायदा-
संपत्ति खरीदने का योग बनेंगे। आय पहले से बेहतर बनी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें।  किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद हो सकता है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- सुबह पीपल पर जल चढ़ाएं और पूजा करें।

कर्क राशि
फायदा- कई स्रोतों से आपको पैसा मिल सकता है। अच्छी सलाह से सही निर्णय लेने में सफल होंगे। नजदीकी दोस्त आपकी सहायता करेंगे।
नुकसान- किसी बात को लेकर मन खिन्न रह सकता है। संतान की चिंता भी रहेगी। विवाद करने वालों से दूर रहें और स्वयं भी विवाद न करें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं और पूजा करें।

सिंह राशि
फायदा- संतान पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।
नुकसान- अति उत्साह में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। नौकरी पेशा के लिए समय थोड़ा मानसिक कष्ट वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

कन्या राशि
फायदा- जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। समय हर तरह से अनुकूल है। कुछ नए संकेत मिल सकते हैं, जो भविष्य में सफलता के द्वार खोलेंगे।
नुकसान- निवेश सोच- समझकर ही करें।  नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। भाइयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।
उपाय- राशि स्वामी ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

तुला राशि
फायदा- स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है। विरोधियों से संबंध में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- संतान के प्रति सख्त रवैया हो सकता है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- गाय को रोटी या हरी घास खिलाएं।

वृश्चिक राशि
फायदा- रूके हुए काम में तेजी आएगी। बिजनेस से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- अचल संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। लोन संबंधी काम अटक सकते हैं। न्यायालयीन विवादों में पक्ष कमजोर हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को खड़ी हल्दी की 11 गठान चढ़ाएं।

धनु राशि
फायदा- काम में तेजी आएगी एवं स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों एवं परिवार से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
नुकसान- विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। विरोधी सिर उठाने का प्रयास करेंगे। नौकरी में अनचाहा बदलाव हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक दूध और शुद्ध जल से करें।

मकर राशि
फायदा- प्रेम में सफलता प्राप्त हो सकती है। माता से सुख प्राप्त होगा एवं पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
नुकसान- बिजनेस में नुकसान हो सकता है। सरकारी कामों में तकलीफ आ सकती है। स्वास्थ्य में उतार रह सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि
फायदा-
महिलाओं को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में आराम रहेगा। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
नुकसान- कोई अज्ञात भय रहेगा, लेकिन गंभीर बात नही रहेगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। आय कमजोर एवं व्यय की अधिकता रहेगी।
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।

मीन राशि
फायदा-
धार्मिक कार्य में रुचि होगी। लाभ बढ़ेगा एवं नए काम भी प्राप्त होंगे। समाज में सम्मान वृद्धि होगी।
नुकसान- कागज पर संभलकर दस्तखत करें। संतान से विवाद हो सकता है। ऑफिस में विरोधी सक्रिय रह सकते है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल