शकुन-अपशकुन: कौओं का झुंड दिखे तो समझो मिलेगी बैड न्यूज, जानें क्या होता है जब दिख जाए उल्लू

Published : May 24, 2022, 10:30 AM IST
शकुन-अपशकुन: कौओं का झुंड दिखे तो समझो मिलेगी बैड न्यूज, जानें क्या होता है जब दिख जाए उल्लू

सार

हिंदू धर्म में शकुन-अपशकुन से जुड़ी अनेक मान्यताएं हैं। इससे संबंधित एक ग्रंथ भी है, जिसे शकुन शास्त्र कहा जाता है। इस ग्रंथ में शकुन-अपशकुन से जुड़ी अनेक बातें बताई गई हैं। 

उज्जैन. शकुन शास्त्र में पशु-पक्षियों से संबंधित कुछ संकेत भी बताए गए हैं, जिनसे पता चलता है कि पशु-पक्षी हमें शुभ शकुन दे रहे हैं तो भविष्य में हमारे साथ कुछ गलत हो सकता है। हालांकि हर कोई व्यक्ति इन संकेतों को समझ नहीं पाते और इसे अंधविश्वास कहते हैं। लेकिन इन बातों का सिरे से नकारा भी नहीं जा सकता। आज हम आपको पशु-पक्षियों से जुड़े कुछ शकुन-अपशकुनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कोई भी आसानी से समझ सकता है। आगे जानिए इन शकुन-अपशकुनों के बारे में…

1. कौए मृत शरीर के आसपास अधिक दिखते हैं, इसलिए इनका बार-बार दिखना अशुभ संकेत होता है। अगर घर के आस-पास बहुत सारे कौए एक साथ दिखे तो जल्दी ही आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है।

2. अगर आपको उल्लू बार-बार दिखे तो ये संयोग नहीं हो सकता। उल्लू धन की देवी लक्ष्मी का वाहन है। उल्लू का बार-बार दिखने का अर्थ है कि जल्दी ही लंबे समय से रूका हुआ पैसा आपको मिल सकता है।

3. रास्ते में आते-जाते या घर के आस-पास बार-बार गिरगिट दिखे तो ये काम में रुकावट आने का संकेत है। आपका कोई बनता काम अटक सकता है या फिर पैसा मिलने में देरी हो सकती है। 

4. शकुन शास्त्र में चील का संबंध मृत परिजनों से बताया गया है। अगर आपको आते-जाते बार-बार चील दिखे तो आपको पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ आदि करवाना चाहिए।

5. वैसे तो निर्जन स्थानों पर सांप का दिखना सामान्य बात है लेकिन ऐसा लगातार हो या सपने में बार-बार सांप दिखने तो समझ लीजिए जल्दी ही आप पर कोई मुसीबत आ सकती है या कुछ बुरा होने वाला है। इस समय आपको सोच-समझकर काम करना चाहिए।

6. अगर आपको आए दिन रास्ते में बाज या उसका चित्र नजर आए तो ये शुभ संकेत है। शकुन शास्त्र के अनुसार, इसका अर्थ ये हो सकता है कि जल्दी ही आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन होने के योग भी बन सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2022 Date: कब है शनि जयंती, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानिए इससे जुड़ी कथा व अन्य खास बातें

 

Shani Jayanti 2022: 5 राशियों पर शनि की नजर, साढ़ेसाती और ढय्या के अशुभ फल से बचना है तो करें ये उपाय

Bada Mangal 2022: ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल 24 मई को, इस विधि से करें हनुमानजी की पूजा और आरती


 

PREV

Recommended Stories

Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार
Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से