7 अप्रैल को बुध ग्रह करेगा कुंभ राशि में प्रवेश, किसे होगा फायदा और किसे हो सकता है नुकसान?

Published : Apr 07, 2020, 11:18 AM IST
7 अप्रैल को बुध ग्रह करेगा कुंभ राशि में प्रवेश, किसे होगा फायदा और किसे हो सकता है नुकसान?

सार

7 अप्रैल, मंगलवार बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में बुध नीच का रहता है। यहां बुध 24 अप्रैल तक रहेगा, इसके बाद मेष राशि में जाएगा।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मीन राशि में बुध कुछ राशियों के लिए अशुभ फल देने वाला रहेगा। यहां जानिए सभी 12 राशियों पर मीन राशि के बुध का कैसा असर होने वाला है...

मेष राशि
अनावश्यक खर्चों की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। बने-बनाए काम अंतिम समय में बिगड़ सकते हैं। क्रोध से बचें और धैर्य से काम लें। वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि
बुध की वजह से नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि
पुराने समय से अटके हुए काम फिर से गति पकड़ सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि
इस समय सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। धैर्य से काम करें। जोश में किए गए काम से नुकसान हो सकता है। घर के बड़े लोगों से परामर्श लेकर काम करें।

सिंह राशि
इस राशि लोगों के लिए बुध ग्रह सामान्य रहने वाला है। धन लाभ के योग भी बनेंगे, लेकिन विवाद भी हो सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए समय आशा के अनुरूप रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। समय का सदुपयोग करेंगे तो लाभ मिल सकता है।

तुला राशि
इस समय उत्साह बनाए रखना होगा, क्योंकि बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम करेंगे तो भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि
पुरानी योजनाएं बुध की वजह से अब सफल हो सकती हैं। अटके कामों में गति आएगी। जल्दबाजी से बचें। वरिष्ठ लोगों से परामर्श लेकर ही आगे बढ़ें।

धनु राशि
इन लोगों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। लाभ के योग बनेंगे, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी। जितनी मेहनत करेंगे, उतना लाभ मिल सकता है। चिंताएं बढ़ सकती हैं।

मकर राशि
पिछले समय में की गई मेहनत अब फल दे सकती है। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि
नई योजनाओं पर काम करने का समय रहेगा। परिवार और मित्रों से जुड़ी बाधाएं खत्म हो सकती हैं। लाभ के साथ ही सुख-सुविधा में वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि
आपके लिए बुध की स्थिति शुभ है। इसी राशि में बुध रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और दैनिक कामों में आशा के अनुरूप ज्यादा लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज