चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं गाल, इन्हें देखकर भी जान सकते हैं किस व्यक्ति का कैसा नेचर है

गाल चेहरे का ही एक हिस्सा है। इसे चिक भी कहते हैं। चेहरे को सुंदर बनाने में इनका विशेष महत्व होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, गाल के रंग और आकार, प्रकार के आधार पर किसी भी व्यक्ति के चरित्र और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 19, 2021 3:14 AM IST

उज्जैन. गाल चेहरे का ही एक हिस्सा है। इसे चिक भी कहते हैं। चेहरे को सुंदर बनाने में इनका विशेष महत्व होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, गाल के रंग और आकार, प्रकार के आधार पर किसी भी व्यक्ति के चरित्र और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आगे जानिए कैसे गाल वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है…

1. गालों का रंग लाल हो तो

जिन लोगों के गालों का रंग लाल होता है, वे थोड़े गुस्से वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातों में ही इन्हें गुस्सा आ जाता है। ये लोग साहसी शीघ्र उत्तेजित व्यक्तित्व वाले होते हैं।

2. गालों का रंग गुलाबी हो तो

जिन लोगों के गालों का रंग गुलाबी दिखाई देता है, वे लोग संतुलित मानसिकता के होते हैं। किसी भी परिस्थिति में खुद को बहुत अच्छे से सेट कर लेते हैं। हर काम को अपनी विशेष शैली से पूरा करना पसंद करते हैं। इन लोगों को जीवन में कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।

3. गालों का रंग पीला हो तो

गालों का पीला रंग अस्वस्थता का प्रतीक है। ऐसे लोगों में जीवन शक्ति की कमी पाई जाती है। ये लोग उत्साहहीन व हमेशा भयभीत रहने वाले होते हैं।

4. गालों का रंग गेहुंआ हो तो

अधिकांश लोगों के गालों का रंग गेहुंआ ही होता है। ऐसे गाल वाले लोग समान मानसिकता वाले होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में आसानी से खुद को ढाल सकते हैं। इन्हें मेहनत के साथ ही कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।

5. गाल भरे हुए हों तो

ऐसे लोग जिनके गाल अधिक भरे हुए होते हैं, वे मोटे शरीर वाले, भोगी, समृद्ध तथा विलासी होते हैं। उनका मानसिक विकास शरीर की अपेक्षा कम होता है।

6. सामान्य गाल हों तो

यदि किसी व्यक्ति के गाल सामान्य मांसल यानी सामान्य भरे हुए, चिकने एवं चमकदार होते हैं तो व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होता है। इन लोगों में आकर्षण अधिक होता है। इनमें व्यावहारिकता के गुण भी होते हैं।

7. सूखे गाल हों तो

जिन लोगों के गाल सूखे और रूखे होते हैं, वे असंतुलित आहार, मानसिक चिंता एवं द्वेष प्रवृत्ति वाले होते हैं। ऐसे लोग क्रोधी, चिड़चिड़े व जीवन में कई बार असफल होते हैं।

8. गुलाबी और सामान्य गाल

इस प्रकार के गाल सामान्य भरे हुए, गुलाबी रंग के व चिकने होते हैं। ऐसे गाल व्यक्ति के सौंदर्य, सहनशीलता, चतुराई, मेहनत, उदारता, आकर्षण एवं समृद्धि को व्यक्त करते हैं।

9. गालों को रंग सफेद हो तो

जिन लोगों के गालों का रंग सफेद होता है, उनके साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चलती रहती हैं। इन्हें निराशा रहती है और ये लोग आलसी भी हो सकते हैं। इन लोगों में निश्चितता की भावना अधिक होती है। ये हर काम को अपने ही ढंग से करना पसंद करते हैं।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

राहु है शूल योग का स्वामी, गरीब और दिल से कठोर होता है इस योग में जन्मा व्यक्ति

मूल नक्षत्र में जन्में लोगों पर रहता है राहु और गुरु का प्रभाव, जानिए इनके नेचर से जुड़ी खास बातें

लिखने और पढ़ने के शौकीन होते हैं मीन राशि के लोग, बेकार का दिखावा पसंद नहीं करते

बुद्धिमान और व्यवहारकुशल होते हैं कुंभ राशि के लोग, गंभीरता से करते हैं हर काम

आसानी से मित्र नहीं बनाते मकर राशि के लोग, यात्रा करना होता है पसंद

खुले विचारों वाले होते हैं धनु राशि के लोग, ये अपने पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाते हैं

जिद्दी लेकिन आत्मविश्वास से भरे होते हैं वृश्चिक राशि के लोग, इन्हें धोखा देना आसान नहीं होता

आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं तुला राशि के लोग, मुश्किल हालातों में भी नहीं मानते हार

महत्वकांक्षी और भावुक होते हैं कन्या राशि के लोग, अपनी योग्यता से पाते हैं सफलता

शाही जीवन जीना पसंद करते हैं सिंह राशि के लोग, सूर्य है इस राशि का स्वामी

कर्क राशि के स्वामी है चंद्रमा, कल्पनाशील और श्रेष्ठ बुद्धि वाले होते हैं इस राशि के लोग

बुध है मिथुन राशि का स्वामी, सफल पत्रकार या लेखक होते हैं इस राशि के लोग

परिश्रमी, धैर्यवान और शांत स्वभाव के होते हैं वृष राशि के लोग, शुक्र है इस राशि का स्वामी

मंगल की राशि है मेष, जानिए इस राशि के लोगों के नेचर से जुड़ी 15 खास बातें

Share this article
click me!